फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Pm Modi is not married says Madhya Pradesh governor Anandiben Patel

MP की राज्यपाल बोलीं- शादीशुदा नहीं हैं मोदी, फिर भी जानते हैं डिलीवरी से जुड़ी सभी परेशानी

Mon, 18 Jun 2018 09:25 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Mon, 18 Jun 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi is not married says Madhya Pradesh governor Anandiben Patel

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविवाहित हैं, बावजूद इसके मोदी जी को पता है कि डिलीवरी के समय और बाद में महिलाओं व बच्चों को क्या-क्या परेशानियां होती हैं। आनंदी बेन हरदा जिले के टिमरनी में आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों और महिलाओं को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


रविवार को टिमरनी के वार्ड नंबर 7 में आंगनवाड़ी केंद्र के इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें राज्यपाल आनंदी बेन महिलाओं से कह रही हैं- पूरी दुनिया जानती है, आपके बच्चे के लिए, आपके लिए उन्होंने विवाह नहीं किया, यह तो पता है न आपको। नरेंद्र भाई ने शादी नहीं की है, लेकिन उनको यह पता है कि डिलेवरी के वक्त और बाद में महिलाओं व बच्चों को क्या परेशानियां होती हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आनंदी बेन पटेल मध्यमप्रदेश की राज्यपाल नियुक्त होने के बाद अपने बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रही हैं। चित्रकूट दौरे के एक वीडियो में वह भाजपा के लोगों को यह समझाते हुए विवादों में आई थीं कि भाजपा को कैसे वोट मिलेंगे और 2022 तक पीएम मोदी का सपना कैसे पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हरदा जिले के प्रवास के दौरान आनंदी बेन ने सरस्वती शिशु मंदिर के शिशु वाटिका भवन का लोकार्पण भी किया। इसका निर्माण आरएसएस के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती ने किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात की मुख्यमंत्री थीं तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण का दायित्व उन्होंने विद्या भारती को सौंपा था। एक अस्पताल में भर्ती बच्चों को उन्होंने पोषण आहार व फल आदि बांटे और उनकी माताओं से बात की। 


डॉक्टरों से कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने में वे अहम भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने आनंदी बेन को  गुजरात मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी। हालांकि दो साल के बाद उन्हें हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed