{"_id":"5f44df9e8ebc3eabeb6b30e0","slug":"a-woman-is-missing-after-file-rape-case-against-auto-driver-in-bhopal-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला लापता, आरोपी छोड़ पीड़िता को ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला लापता, आरोपी छोड़ पीड़िता को ढूंढ रही पुलिस
Tue, 25 Aug 2020 03:23 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद लापता हो गई। भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को ना ढूंढकर पीड़िता की तलाश कर रही है। रिपोर्ट लिखाने के बाद महिला ने बताया कि उसे टायफाइड हो गया था, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब महिला से अस्पताल की जानकारी ली तो उसने फोन काट दिया और उसके बाद से महिला का फोन बंद आ रहा है। अब पुलिस महिला की तलाश कर रही है। यह मामला निशातपुर थाने का है, विवेचना अधिकारी उर्मिला यादव ने बताया कि एक 37 वर्षीय महिला निजी कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
महिला ने 21 अगस्त को दुष्कर्म का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया था। शिकायत के दौरान महिला ने बताया कि दफ्तर जाने के लिए उसने दो साल पहले ऑटो लगवाया था, उसके ऑटो चालक का नाम रमेश कुशवाहा था और वो रोज रोजाना दफ्तर ले जाया करता था।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि छह अगस्त को रमेश उसे बातों में उलझाकर बैरसिया रोड पर स्थित आशियाना कॉलोनी ले गया। महिला ने बताया कि यहां रमेश ने उसकी साथ बदतमीजी की। रमेश ने उस महिला को जान से मारने की धमकी दी, इसलिए वो चुप रही लेकिन बाद में महिला ने शिकायत करने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज कराने के बाद महिला घर चली गई, ज्यादा जानकारी के लिए महिला से फोन पर संपर्क किया गया। पुलिस ने उससे घटनास्थल के बारे में पूछताछ की लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने बताया कि उसे ज्यादा याद नहीं था, वो मकान किसका था वो भी नहीं बता पाई।
पुलिस ने जब अस्पताल को लेकर जानकारी लेनी चाही तो महिला ने फोन ही बंद कर दिया। इसके बाद से पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
