फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A woman is missing after file rape case against auto driver in Bhopal In Madhya pradesh

दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला लापता, आरोपी छोड़ पीड़िता को ढूंढ रही पुलिस

Tue, 25 Aug 2020 03:23 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 25 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
A woman is missing after file rape case against auto driver in Bhopal In Madhya pradesh
rape - फोटो : pexels.com

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद लापता हो गई। भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को ना ढूंढकर पीड़िता की तलाश कर रही है। रिपोर्ट लिखाने के बाद महिला ने बताया कि उसे टायफाइड हो गया था, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हो गई थी।

विज्ञापन



पुलिस ने जब महिला से अस्पताल की जानकारी ली तो उसने फोन काट दिया और उसके बाद से महिला का फोन बंद आ रहा है। अब पुलिस महिला की तलाश कर रही है। यह मामला निशातपुर थाने का है, विवेचना अधिकारी उर्मिला यादव ने बताया कि एक 37 वर्षीय महिला निजी कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन


महिला ने 21 अगस्त को दुष्कर्म का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया था। शिकायत के दौरान महिला ने बताया कि दफ्तर जाने के लिए उसने दो साल पहले ऑटो लगवाया था, उसके ऑटो चालक का नाम रमेश कुशवाहा था और वो रोज रोजाना दफ्तर ले जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि छह अगस्त को रमेश उसे बातों में उलझाकर बैरसिया रोड पर स्थित आशियाना कॉलोनी ले गया। महिला ने बताया कि यहां रमेश ने उसकी साथ बदतमीजी की। रमेश ने उस महिला को जान से मारने की धमकी दी, इसलिए वो चुप रही लेकिन बाद में महिला ने शिकायत करने का फैसला किया।


पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज कराने के बाद महिला घर चली गई, ज्यादा जानकारी के लिए महिला से फोन पर संपर्क किया गया। पुलिस ने उससे घटनास्थल के बारे में पूछताछ की लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने बताया कि उसे ज्यादा याद नहीं था, वो मकान किसका था वो भी नहीं बता पाई।

पुलिस ने जब अस्पताल को लेकर जानकारी लेनी चाही तो महिला ने फोन ही बंद कर दिया। इसके बाद से पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed