{"_id":"573d77fd4f1c1b5a57ac70a7","slug":"vishal-kaith-fc-pune-indian-soccer-league-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएल में एफसी पुणे से खेलेगा हिमाचल का ये गबरू","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
आईएसएल में एफसी पुणे से खेलेगा हिमाचल का ये गबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Thu, 19 May 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
विशाल कायथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के विशाल कायथ इंडियन सॉकर लीग (आईएसएल) में एफसी पुणे के लिए खेलेंगे। नीलामी में पुणे ने विशाल को 62 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर टीम में शामिल किया है। आईएसएल में खेलने वाले विशाल कायथ हिमाचल के एकमात्र खिलाड़ी हैं। रोहड़ू के युवा फुटबालर की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विशाल ने वर्ष 2009 से 2013 तक स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू में फुटबाल का प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2010 में अंडर-19 भारतीय फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद वर्ष 2014 में लाजोंग फुटबाल क्लब
विज्ञापन
शिलांग ने विशाल को 40 लाख के पैकेज पर अपने क्लब में शामिल किया। क्लब के साथ विशाल का चार साल का कांट्रेक्ट हुआ है। अब विशाल पहली बार इंडियन सॉकर लीग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बेटे की इस उपलब्धि से उसके परिजन भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
पिता बोले, विशाल ने रोशन किया नाम
विशाल के पिता हीरा सिंह, माता बबिता ने बताया कि बेटे की उपलब्धि से वे काफी खुश हैं। विशाल ने उनका नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि आईएसएल में खेलना विशाल का लक्ष्य था। इसे उसने प्राप्त किया है। रोहड़ू के फुटबाल कोच दिग्विजय रौनी ने
बताया कि आईएसएल में खेलने वाले विशाल कायथ प्रदेश के एकमात्र फुटबाल खिलाड़ी हैं। एफसी पुणे ने विशाल को 62 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर टीम में शामिल किया है। विशाल ने हिमाचल के साथ रोहड़ू क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।