{"_id":"573324b04f1c1b592391999e","slug":"vijay-singh-of-aani-passed-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्त्री के बेटे ने पास की यूपीएससी की परीक्षा, युवाओं के लिए बने मिसाल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मिस्त्री के बेटे ने पास की यूपीएससी की परीक्षा, युवाओं के लिए बने मिसाल
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Thu, 12 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी मेहनत और मजबूत हौसले से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह उदाहरण पेश किया है हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी खंड के गुगरा के साथ लगते झलेड़ गांव के विजय सिंह ने। वह यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले आनी क्षेत्र के पहले युवा बन गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 821वां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजय सिंह के पिता मिस्त्री और माता गृहिणी हैं। गरीब परिवार से होने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल करने से क्षेत्र के सभी लोग परिजनों को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विजय सिंह ने 5वीं तक की शिक्षा बाहू प्राइमरी स्कूल, 10वीं तक की शिक्षा हाई स्कूल चवाई से 2003 में और 12वीं कक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी से 2005 में उत्तीर्ण की है। उन्होंने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विवि से वेटरनरी साइंस एंड एनीमल हसबेंडरी से स्नातक, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली से पोस्ट ग्रेजुएशन की है। इसी संस्थान से पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिभाएं कम नहीं, जरूरत है सही मार्गदर्शन की
विजय सिंह का कहना है कि आनी क्षेत्र प्रतिभाओं से भरपूर है। जरूरत है तो सही मार्ग दर्शन की। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट का भरपूर लाभ ज्ञान बटोर कर उठाया जा सकता है। विजय सिंह ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेरे माता-पिता ने मुझे शिक्षा प्रदान की और कोई रोक-टोक नहीं की।
मेरी इस उपलब्धि के पीछे उनकी अथक मेहनत है, जबकि मेरी बहनों और भाई ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया है। मेरे गुरुजनों में पंकज गुप्ता, पोविंद्र चौहान और बालकृष्ण कटोच का अहम योगदान रहा है।