{"_id":"56dae27e4f1c1b012d8b4a79","slug":"uttarakhand-boy-ankur-rautela-make-own-business-by-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर बना मिसाल, करियर काउंसिलिंग वेबसाइट से कमाया नाम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अंकुर बना मिसाल, करियर काउंसिलिंग वेबसाइट से कमाया नाम
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Mar 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
अंकुर रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के बेटे अंकुर रौतेला आज के युवाओं के लिए मिसाल हैं। अंकुर ने बीटेक करने के बाद कंपनियों में नौकरी करने के बजाए उद्यमिता के तहत खुद की वेबसाइट लांच की। दो साल में अंकुर की इस वेबसाइट को दो करोड़ से ऊपर हिट्स मिल चुके हैं। हर महीने 11 लाख से ऊपर युवा उनकी वेबसाइट पर हिट कर रहे हैं।
विज्ञापन
मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी उत्तरांचल पुलिस में सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह रौतेला के बेटे अंकुर रौतेला ने उत्तरांचल विवि से बीटेक किया। पढ़ाई के दौरान ही अंकुर तकनीकी ब्लॉग लिखते थे, जिसके एवज में उन्हें गूगल से भी पैसा मिलता था। बीटेक पास करने के बाद अंकुर ने कंप्यूटर साइंस में एमटेक की पढ़ाई शुरू की।
विज्ञापन
11 जनवरी को लांच की वेबसाइट
साथ ही 11 जनवरी 2014 को ‘सर्वज्ञान डॉट कॉम’ नाम से एक वेबसाइट लांच की। उनका मकसद इस वेबसाइट के माध्यम से युवाओं को कॅरियर से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराना था। शुरू में कुछ परेशानियां हुई लेकिन देखते ही देखते उनकी यह वेबसाइट युवाओं के बीच हिट होने लगी।
विज्ञापन
महज दो साल में इस वेबसाइट पर दो करोड़ से ऊपर हिट्स आ चुके हैं। अंकुर ने बताया कि वेबसाइट पर हर महीने 11 लाख से ऊपर हिट्स आ रहे हैं।
यह है वेबसाइट : www.sarvgyan.com
उन्होंने एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए एजुकेशनल सपोर्ट जैसे लाइव चैट, एसएमएस और ईमेल के साथ ही नोटिफिकेशन ऑटोमैटिक प्रोवाइड कराने की सुविधा दी हुई है। अंकुर ने बताया कि वह शुरू से ही नौकरी के बजाए खुद का काम करने के लिए उत्साहित थे। उनका उद्यमिता पर पहले से ही फोकस रहा है।
यह है वेबसाइट में
सर्वज्ञान वेबसाइट में कॅरियर, एडमिशन और दूसरी सभी कॅरियर से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद जो छात्र दाखिले का इंतजार कर रहे हैं, वह इस वेबसाइट के माध्यम से सभी विश्वविद्यालयों के ताजा नोटिफिकेशन, सीटों की संख्या आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं।