{"_id":"56f6b48c4f1c1b7c28f14dd1","slug":"ten-year-old-ojasya-lauch-her-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की उम्र में लिख डाली किताब, 'द फाइट ऑफ ड्रैगन'","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
दस साल की उम्र में लिख डाली किताब, 'द फाइट ऑफ ड्रैगन'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
ओजस्या सोहम उल्फत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल की नन्हीं उम्र में जब बच्चे बातें करना सीख रहे होते हैं तब देहरादून की ओजस्या ने अपनी लिखी कहानी की पुस्तक लांच की। दस वर्षीय ओजस्या सोहम उल्फत की बुक ‘द फाइट ऑफ ड्रैगन’ का शनिवार को नन्हीं दुनिया डालनवाला में विमोचन किया गया। तोतली बातें करने की इस उम्र में कहानी लिखना बड़ी बात है।
विज्ञापन
पुस्तक में कुछ गलतियां भी हैं लेकिन ओजस्या के पिता थियेटर उस्ताद आलोक उल्फत ने कहा कि हमने उसमें एडिटिंग न करते हुए ज्यों की त्यों पुस्तक प्रकाशन किया है। पुस्तक के लेखक ने समारोह में अपनी लिखी कहानी उपस्थित लोगों को सुनाई।
विज्ञापन
बेबी ड्रैगन के बारे में कहानी
समारोह का संचालन करते हुए उस्ताद आलोक उल्फत ने कहा कि आर्ट हार्ट का हिस्सा है। उन्होंने अपने ओजस्वी पुत्र के बारे में बताया कि ओजस्या ने मजाक-मजाक में ही ये पुस्तक बनाने लिखने की बात मुझसे कही थी। मैंने कहा कि अगर ऐसा है तो इसे लिपिबद्ध कर दो।
विज्ञापन
इस पुस्तक में एक ड्रेगन और बेबी ड्रैगन के बारे में लिखा गया है। 11 पन्नों व 120 रुपये की इस पुस्तक में पेंटिंग के भी कई पन्ने हैं।
इस दौरान बाल लेखिका वृंदा ने भी अपने विचार पत्रकारों के समक्ष रखे। उन्होंने आंग्ल भाषा में बताया कि वह भी 9-10 वर्ष की उम्र में एक पुस्तक लिख चुकी हैं और अब भी कई पुस्तकें बच्चों को फोकस करती हुई लिख रही हैं। इस दौरान नन्हीं दुनिया की थियेटर उस्ताद आलोक उल्फत की बहन किरण उल्फत गोयल, इरा चौहान, अंजलि नौरियाल, वृंदा बत्रा, सतीश शर्मा मौजूद रहे।