फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunil to participate in death valley marathon usa

डेथ वैली रन मैराथन में माइनस चार डिग्री तापमान में दौड़ेंगे सुनील

Sat, 07 Jul 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर) Updated Sat, 07 Jul 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Sunil to participate in death valley marathon usa

हिमाचल के अल्ट्रा मैराथन रनर सुनील शर्मा दुनिया की सबसे मुश्किल डेथ वैली रन मैराथन में मानइस चार डिग्री तापमान में दौड़ेंगे। डेथ वैली रन में हिस्सा लेने के लिए सुनील अमेरिका पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन कही जाने वाली डेथ वैली रन के लिए वीरवार रात दिल्ली से रवाना हुए अल्ट्रा मैराथन रनर सुनील शर्मा 18 घंटे की उड़ान के बाद शुक्रवार को अमेरिका पहुंच गए।
विज्ञापन


23 जुलाई से शुरू होने वाली डेथ वैली रन में हिमाचली सुनील अकेले भारतीय प्रतिभागी बताए जा रहे हैं। डेथ वैली रन को दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र तल के साथ मौजूद बेड वाटर नामक जगह से शुरू होने वाली इस दौड़ के दौरान धावकों को घने बिहड़ों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री और अधिकतम 50 डिग्री तक रहता है। 


अगले दो सप्ताह वे अमेरिका में दौड़ का अभ्यास करेंगे। सिरमौर के रेणुका के रहने वाले सुनील शर्मा ने बताया कि 23 से 25 जुलाई तक अमेरिका में होने वाली डेथ वैली रन में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी। 48 घंटे तक चलने वाली 135 मील की इस मैराथन में दुनिया के चुनिंदा मैराथन रनर ही भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed