{"_id":"56ea347c4f1c1bff7c8b4568","slug":"shivangi-shining-in-music-and-singing-at-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायानगरी में चला शिवांगी के संगीत और आवाज का जादू","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मायानगरी में चला शिवांगी के संगीत और आवाज का जादू
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
शिवांगी कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायानगरी मुंबई में मंडी की बेटी शिवांगी अपने संगीत का जादू बिखेर रही हैं। मशहूर संगीतकार एसडी कश्यप की बेटी शिवांगी अपने पिता की प्रेरणा से मुंबई में फिल्मों और टीवी सीरियल में संगीत ही नहीं बल्कि अपनी आवाज भी दे रही हैं।
विज्ञापन
इन दिनों मेरी आवाज ही पहचान है सीरियल में शिवांगी संगीत दे रही हैं। वहीं, सावधान इंडिया और हिप्प-हिप्प हुर्रे धारावाहिक में भी शिवांगी ने बतौर संगीत निर्देशक काम किया है। सबसे कम उम्र की महिला संगीतकार होने के चलते शिवांगी ने 2015 में केतन मेहता की फिल्म तेरे मेरे फेरे का न केवल संगीत दिया बल्कि उसमें गाने भी गाए।
विज्ञापन
इसके अलावा अमित साहनी की फिल्म लिस्ट, लव यू मिस्टर फिल्मों में भी शिवांगी ने संगीत दिया है। वर्तमान में शिवांगी एक टीवी चैनल के सीरियल मेरी आवाज ही पहचान है में बतौर निर्देशक और गायिका काम कर रही हैं। इसके अलावा प्यार तूने क्यों किया सीरियल के लिए भी शिवांगी गाने गा रही हैं। इसका टाइटल सांग परिंदे का पैगाम शिवांगी ने अपनी आवाज में गाया है।
विज्ञापन
माता-पिता से मिली संगीत की शिक्षा
शिवांगी के पिता एसडी कश्यप जाने-माने संगीतकार रहे हैं। उन्होंने अभिनेता डैनी की ओ से निर्मित फिल्म कोबरा का संगीत दिया था। इसके बाद हिमाचल लौट कर उन्होंने साउंड ऑफ माउंटेनस रिकार्डिंग स्टूडियो स्थापित कर इसके माध्यम से सैकड़ों हिमाचली गायकों को मंच प्रदान किया, जबकि उनकी माता रविकांता कश्यप स्वयं एक जानी मानी गायिका हैं।
घर में ही संगीत का माहौल होने की वजह से संगीत की शिक्षा शिवांगी को घर में ही मिली। वह अपने पिता के स्टूडियो में रिकार्डिंग से लेकर संगीत निर्देशन और गायन के गुर सीखने के बाद मुंबई चली गई थी।
पिता की प्रेरणा से संगीत का क्षेत्र
शिवांगी का कहना है कि उसके पिता मशहूर संगीतकार हैं। उनकी प्रेरणा से वे संगीत के क्षेत्र में आई हैं। उनके पिता का सपना है कि वह मुंबई में बतौर संगीतकार अपना मुकाम हासिल करे। इसके लिए वे दिन रात कड़ी मेहनत कर रही हैं। वे संगीत निर्देशन और पार्शव गायिका के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।