फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security guard son kuldeep got 242 rank in civil service

पिता एलयू में सिक्योरिटी गार्ड, बेटा बना आईपीएस अफसर

Wed, 11 May 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 May 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
security guard son  kuldeep got 242 rank in civil service
कुलदीप ‌द्विवेदी - फोटो : amar ujala

इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती। इसे साबित किया है कुलदीप द्विवेदी ने। लखनऊ विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड उत्तम द्विवेदी के बेटे कुलदीप ने अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 242वीं रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन


इस रैंक पर उन्हें आईपीएस संवर्ग मिल जाएगा। कुलदीप ने यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की। कुलदीप बताते हैं कि उनकी सफलता में पिता का सबसे अहम रोल है। 
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बावजूद उन्होंने अपनी ओर से हर तरह का सहयोग दिया। इसे देखते हुए मन में था कि सिविल सेवा में जाकर घर वालों की मेहतन साकार करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस इसी के दम पर मेहनत की और सफलता हाथ लगी। कुलदीप ने इलाहाबाद विवि से वर्ष 2009 में ग्रेजुएशन और 2011 में पीजी की परीक्षा पास की थी।

सफलता में प‌िता का रहा बड़ा हाथ

security guard son  kuldeep got 242 rank in civil service
उत्तम ‌द्विवेदी - फोटो : amar ujala

इसके बाद दिल्ली में रहकर सिविल की तैयारी की। इस बार उनका यह तीसरा प्रयास था। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करके पूरे घर में खुशियां भर दीं।

कुलदीप के बड़े भाई संदीप द्विवेदी डेयरी का काम करते हैं, जबकि दूसरे भाई प्रदीप द्विवेदी वकालत करते हैं। छोटी बहन स्वाति लविवि में पीजी की पढ़ाई कर रही है। 

मूलत: बछरांवा का रहने वाला यह परिवार राजधानी के तेलीबाग इलाके में शिफ्ट हो गया है। कुलदीप के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। इसी वजह से उन्हें सफलता हासिल हुई। कुलदीप फिलहाल आईएएस के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed