फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pritika chauhan become famous in tv shows.

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजा रही है हिमाचल की ये बेटी

Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
धर्मवीर गौतम/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
धर्मवीर गौतम/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
pritika chauhan become famous in tv shows.
प्रीतिका चौहान - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में डंका बजाया है। मंडी जिले के दूरदराज क्षेत्र करसोग के मूल माहूंनाग गांव की प्रीतिका चौहान को झमेला फिल्म में शानदार अभिनय के बाद टीवी सीरियलों में काम करने के ऑफर मिल रहे हैं।

विज्ञापन


डेढ़ साल के कॅरियर में ही प्रीतिका कई सीरियलों में नजर आ रही हैं। करसोग के सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाली प्रीतिका का मानना है कि दिल में विश्वास हो तो किसी भी क्षेत्र अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


हाल ही में रिलीज हुई झमेला फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में प्रीतिका चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय पिता हाकम सिंह चौहान तथा माता कमला चौहान को दिया। इन दिनों प्रीतिका टीवी सीरियलों सिया के राम, सावधान इंडिया, मन में है विश्वास, संकट मोचन हनुमान, नारायण-नारायण में टीवी पर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि झमेला फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म रिलीज होने के बाद टीवी सीरियलों के अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। फिल्म में काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। कई टीवी सीरियलों के ऑफर मिले हैं। बहरहाल, अभी कुछ दिन घर में छुट्टियां बिताने का प्लान है।


मंडी के दूरदराज क्षेत्र करसोग के मूल माहूंनाग में जन्मीं प्रीतिका चौहान की शादी सिरमौर के राजगढ़ में हुई है। प्रीतिका के माता-पिता सरकारी नौकरी में हैं। प्रीतिका चौहान  की प्रारंभिक शिक्षा करसोग में सरकारी स्कूल से हुई है। जमा दो तक करसोग में पढ़ाई के बाद प्रीतिका ने पंजाब से बीटेक में डिग्री की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed