{"_id":"586b59674f1c1b0b521590b7","slug":"policeman-saved-woman-life-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सिपाही ने इस युवक की मदद से गोमती में कूदी महिला को बचाया","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ में सिपाही ने इस युवक की मदद से गोमती में कूदी महिला को बचाया
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jan 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
सिपाही पुष्पेंद्र कुमार और मोहित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने सोमवार दोपहर गोमती में छलांग लगा दी। जानकारी पर पहुंचे जांबाज सिपाही पुष्पेंद्र कुमार ने युवक मोहित की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे मायकेवाले उसे घर ले गए। लोगों ने जांबाज सिपाही व युवक की बहादुरी की तारीफ की। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि दुगावां हरी नगर चौक निवासी ज्योति सोनकर का बस्ती निवासी पति से दीपक से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
महिला ने पति के खिलाफ कोर्ट में मामला भी दर्ज कराया था और वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि सुबह पति ने उसे फोन करके धमकाया। कुछ ही देर में उसका मायके वालों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर वह घर से निकल गई और हसनगंज क्षेत्र के झूलेलाल पार्क के पास पहुंचकर गोमती में छलांग लगा दी। यह देख युवक मोहित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर आए सिपाही पुष्पेंद्र कुमार की मदद से युवक ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लाया। यही नहीं, सिपाही ने ठंड में ठिठुर रही महिला के लिए अलाव जलवाकर उसे कंबल दिया। इसके बाद उसे बलरामपुर अस्पताल भेजा गया।