फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nidhi Sharma become sixth player to represent Himachal in kabaddi.

हिमाचली किसान की बेटी ने छुआ आसमां, चमका रही देश का नाम

Sun, 24 Apr 2016 05:59 AM IST
राजकुमार सेन /अमर उजाला, बिलासपुर
राजकुमार सेन /अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
 Nidhi Sharma become sixth player to represent Himachal in kabaddi.
पूजा ठाकुर के बाद निधि शर्मा जिला की दूसरी तथा प्रदेश की छठी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनी हैं। - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी के क्षितिज पर हिमाचल के बिलासपुर के किसान की बेटी निधि शर्मा ने आसमां छू लिया है और विश्व पटल पर देश का नाम चमकाया है। पूजा ठाकुर के बाद निधि शर्मा जिला की दूसरी तथा प्रदेश की छठी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनी हैं।

विज्ञापन


इरान के तेहरान में जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली निधि शर्मा ने पहली बार इंडिया की जर्सी पहनी। टीम में पहले सात खिलाड़ियों में खेलने वाली निधि शर्मा ने तेहरान में दमदार प्रदर्शन किया। इंडिया के लिए सिल्वर जीतने में निधि शर्मा का अहम रोल रहा है।
विज्ञापन


बिलासपुर जिले की दयोथ पंचायत के भजून गांव के किसान जयदेव शर्मा की बेटी निधि शर्मा ने इरान के तेहरान में देश का नाम ऊंचा किया। पिता जयदेव और माता शर्मिला देवी के घर जन्मी निधि का बचपन से ही देश के लिए खेलने का सपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रितु तथा प्रियंका को खेलते देखकर निधि ने भी मन में उन जैसे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनने का सपना संजोया। निधि की प्रारंभिक शिक्षा दयोथ में हुई। वे स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में पिछले तीन साल से कबड्डी की कोचिंग ले रही हैं।

बेटियां नहीं किसी से कम : निधि
अमर उजाला से बात करते हुए निधि शर्मा ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं होती। कबड्डी में ही कई बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। निधि ने संदेश देते हुए कहा कि चुनौतियों से घबराएं नहीं, आगे बढ़ें, लक्ष्य हासिल होगा। चाइना में होने वाली 2017-18 एशियाड में देश के लिए गोल्ड जीतना लक्ष्य है। इसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हूं।

निधि का भविष्य उज्जवल : संजीव
कबड्डी खेल में निधि शर्मा को तराशने वाले कोच संजीव ठाकुर ने कहा कि इस स्पर्धा में निधि का भविष्य उज्ज्वल है। कड़ी मेहनत से तैयारी करने वाली निधि शर्मा सीनियर वर्ग में भी शीघ्र देश का प्रतिनिधित्व करेगी।


अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी निधी शर्मा के सम्मान में 25 अप्रैल को दयोथ पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल के बच्चे, जिला कबड्डी एसोसिएशन, महिला मंडल, स्पोर्ट्स क्लब तथा युवक मंडल समारोह आयोजित कर निधि को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed