फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahak shooting for punjabi video song in shimla

बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार कोटखाई की महक

Sat, 14 May 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 May 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
mahak shooting for punjabi video song in shimla
शिमला पहुंची कोटखाई की महक। - फोटो : अमर उजाला

कोटखाई की महक ढिल्लन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। चंडीगढ़ से शिमला आई महक ने पंजाबी वीडियो रुस रुस के... गाने की शूटिंग नालदेहरा में की। वही, रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘लाल रंग’ में काम किया है। यह गाना लाखों युवाओं की जुबान पर है। फिल्म के गाने में उन्होंने लीड रोल किया था। जबकि मशहूर रैपर फैजल पुरिया ने गाने को रैप दिया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में महक ने बताया कि तेरह साल की उम्र से ही बॉलीवुड में जाने का शौक जाग गया था। जबकि पंद्रह साल में सोहणी मुटियार... गाने पर अभिनय किया। वहीं कमल खेड़ा का गाना सैल्फियां... भी काफी हिट हुआ। प्रारंभिक शिक्षा शिमला में दयानंद स्कूल से की है।
विज्ञापन


जबकि जमा दो की पढ़ाई लॉरेटो कान्वेंट स्कूल ताराहाल से की। सेंट बीड्स कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की है। महक की मां ऊषा ने बताया कि उनका गांव झाकरी, पोस्ट/ऑफिस-देवरी खनेटी में है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां
महक ने बताया कि वह ग्लिंपस मैगजीन के कवर पेज पर आ चुकी है। एक साल से चंडीगढ़ में रह रही है। 2015 में पंजाबी क्वीन रह चुकी है। फैशन शो के दौरान जज की भूमिका भी निभाई है। मौजूदा समय में पंजाब की प्रसिद्ध  मॉडलों में उनका नाम भी शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed