{"_id":"56e063744f1c1b7f568b4568","slug":"indian-television-actor-aashish-kaul-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साल बाद बंद समोसे खाने कसौली पहुंचे अभिनेता आशीष","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
27 साल बाद बंद समोसे खाने कसौली पहुंचे अभिनेता आशीष
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Updated Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
सार
- लॉरेंस स्कूल सनावर से हुई है शिक्षा, 27 वर्ष बाद पर्यटन नगरी आए
- अभी तक कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं आशीष
- बोले- आज भी नहीं छूटता है कसौली से विशेष लगाव
विज्ञापन
कसौली में अभिनेता आशीष कौल अपने दोस्त के साथ बंद समोसा खाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्म सनम रे में ऋषि कपूर के बेटे और अभिनेता पुलकित सम्राट के पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आशीष काल बुधवार को पर्यटन नगरी कसौली पहुंचे। उनकी शिक्षा लॉरेंस स्कूल सनावर से हुई है। बकौल आशीष कसौली से लगाव आज भी नहीं छूटता है। वह सनावर से 1988 बैच के पासआउट हैं।
विज्ञापन
बताया कि वे 27 वर्षों बाद कसौली के मशहूर बंद समोसे खाने विशेष तौर पर आए हैं। इस दौरान बचपन की यादें ताजा भी कीं। आशीष काल ने बताया की स्कूल से पासआउट होने के बाद आगे की शिक्षा ग्रहण की और माडलिंग की दुनिया में प्रवेश किया। 1995 में उन्हें
विज्ञापन
ऋतिक रोशन के नाना जे ओमप्रकाश मेहरा ने देखा और अपनी फिल्म अफसाना दिल वालों का के लिए बतौर हीरो साइन किया। फिल्में नहीं चलीं और वह टीवी की दुनिया में आ गए। यह कदम उनके कॅरियर का टर्निंग प्वाइंट रहा। बालाजी को ज्वाइन किया और अभी तक काफी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
इन सीरियल में किया कार्य- सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, कुसुम, केस्ट्रीट पाली हिल, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर-घर की, देखो मगर प्यार से, देश में निकला होगा चांद, कैसा ये प्यार है, काव्यांजली, विरासत, राखी, कहानी सात फेरों की, पहचान, कबूल है, दिल की बातें दिल ही जाने, जिंदगी की हकीकत से आमना-सामना आदि धारावाहिकों में अभिनय कर चुके है। बॉलीवुड फिल्म को लेकर ऑफर है। जल्द ही हिमाचल में उस फिल्म की शूटिंग होगी।