{"_id":"5711c0ca4f1c1b7d284a6af7","slug":"himachal-gaurav-prize-to-somdutt-mattu-for-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. सोमदत्त बट्टू के काम को सीएम ने भी किया सलाम, किया सम्मानित","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
प्रो. सोमदत्त बट्टू के काम को सीएम ने भी किया सलाम, किया सम्मानित
राजकुमार सेन/अमर उजाला, घुमारवीं, बिलासपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
प्रो. सोमदत्त बट्टू को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक संगीत, शास्त्री गायन तथा सुगम गायन की देश सहित विदेशों में धूम मचाने वाले प्रो. सोमदत्त बट्टू को राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा। अमर उजाला से बात करते हुए 80 साल की उम्र में मिले हिमाचल गौरव पुरस्कार पर प्रो. बट्टू एक पल के लिए रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
संगीत के क्षेत्र में कई तमगे हासिल कर चुके प्रो. बट्टू ने हिमाचल गौरव पुरस्कार को गौरवान्वित करने वाला बताया। कांगड़ा जिला के नूरपुर (जसूर) के रहने वाले प्रो. बट्टू ने बताया कि उन्होंने सारी उम्र लोक संगीत तथा शास्त्री गायन के लिए लगा दी। देश के कई राज्यों सहित विदेशों में भी उन्होंने परफार्मेंस देकर लोकगीत तथा शास्त्रीय गायन की धूम मचाई।
विज्ञापन
विदेशों में नाईजीरिया, केन्या तथा यूएसए सहित अन्य देशों में उन्होंने शास्त्री, सुगम गायन तथा लोकगीतों पर कार्यक्रम किए। 40 साल तक कॉलेजों में म्यूजिक प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दीं। आज उनके सैकड़ों शिष्य उनकी दी गई संगीत की विरासत को विदेशों तक पहुंचा रहे हैं। युवाओं को संदेश देते हुए प्रो. बट्टू ने कहा कि वेस्टर्न गायन के पीछे न जाकर युवा वर्ग प्राचीन पद्धति के शास्त्री, सुगम गायन तथा लोकसंगीत को अपनाएं।
विज्ञापन
असंभव कुछ नहीं, हौसला होना चाहिए : जीत राम
54 साल की उम्र में भी दौड़ लगाकर देश का झंडा ऊंचा करने का दमखम रखने वाले जीत राम शर्मा को घुमारवीं में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार से नवाजा। कहा कि जब वह देश का प्रतिनिधित्व करके गोल्ड जीत सकते हैं, तो आज की युवा पीढ़ी क्यों नहीं।
युवाओं को संदेश देते हुए जीत राम ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए सदैव आगे बढ़ना चाहिए। शर्मा ने कहा कि असंभव कुछ भी नहीं होता, सिर्फ हौसला बुलंद होना चाहिए। आठ बार मास्टर एथलेटिक्स में देश का नाम रोशन करने वाले चौपाल के जीत राम शर्मा प्रेरणास्रोत पुरस्कार पाकर फूले नहीं समाए।
खेल क्षेत्र में अब तक राष्ट्रीय क्रीड़ा रत्न अवार्ड, प्राइड ओपन नेशनल अवार्ड, इंडिया-नेपाल फ्रेंडशिप अवार्ड तथा इंडिया-श्रीलंका फ्रेंडशिप अवार्ड के तमगे हासिल करने वाले जीत राम को शुक्रवार को प्रेरणास्रोत पुरस्कार का तमगा भी हासिल हुआ।
शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार उनके लिए गर्व की बात है। सचिवालय में कार्यरत शर्मा ने बताया कि आठ बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें एक बार गोल्ड, दो बार सिल्वर तथा दो बार ब्राउन मेडल जीता है। नेशनल स्पर्धा में कई बार गोल्ड मेडल जीते चुके हैं।