फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana daughter sunil dabas name in limca book of records 

हरियाणा की इस बेटी ने लड़कियों को दिखाई नई राह, लिम्का बुक में नाम दर्ज

Sun, 20 Mar 2016 01:32 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 20 Mar 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
haryana daughter sunil dabas name in limca book of records 
सुनील डबास का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

किसान की बेटी सुनील डबास का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। पेज नंबर 346 में उन्हें एशिया के अग्रणी कबड्डी कोच के रूप में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन


बुक ऑफ रिकॉर्ड के मुताबिक, यह एक मात्र ऐसी महिला खिलाड़ी है, जिन्हें दो अग्रणी अवार्ड पद्मश्री (2014) और द्रोणाचार्य अवार्ड (2012) मिला है। सुनील डबास हरियाणा की पहली महिला खिलाड़ी है, जिनका नाम इस किताब में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


लिंगानुपात के मामले में पिछड़ा जिला झज्जर से ताल्लुक रखने वाली सुनील डबास रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज में बतौर फिजिकल एजुकेशन शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल सुनील, दो दिन पहले इस बात की जानकारी लिम्का के ऑफिशियल की तरफ से उन्हें दी गई और रिकॉर्ड बुक बतौर गिफ्ट भेजा गया है। पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। जब किताब हाथ में आया तब यकीन हुआ।

झज्जर के मोहम्मदपुर माजड़ा गांव में किसान परिवार परिवार में पैदा हुई सुनील भारतीय महिला कबड्डी टीम की कोच भी रह चुकी हैं। इनके यहां तक का सफर किसी दास्तां से कम नहीं है।

ट्रैक शूट पहनने की नहीं थी इजाजत

haryana daughter sunil dabas name in limca book of records 
सुनील डबास
सुनील ने बताया कि कबड्डी का शौक होने की वजह से किसी तरह चुपके से स्कूल के मैदान में जाकर प्रैक्टिस करती थी, लेकिन ट्रैक शूट पहनने की इजाजत नहीं थी। घर से सलवार शूट पहनकर जाती थी, वहां ड्रेस बदल कर प्रैक्टिस करती थी।

प्रैक्टिस खत्म होने से पहले पसीने से लथपथ होकर सलवार शूट पहनती और फिर किसी तरह जल्दी-जल्दी घर पहुंचती थी। घर से बाहर कॉलेज पढ़ने गई, तो अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल में हिस्सा लेती थी, ताकि जीतने पर कुछ ईनामी रकम मिले और उससे अपनी जरूरतें पूरी कर सकूं। इंटर यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल जीतना शुरू किया। फिर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत का सिलसिला जारी रहा।

यह है इनकी उपलब्धि

haryana daughter sunil dabas name in limca book of records 
सुनील डबास
-2014: पद्मश्री अवार्ड 
-2014: स्पोर्ट्र्स वूमेन अचीवर अवार्ड (हरियाणा)
-2012: द्रोणाचार्य अवार्ड
-2013: चौथे एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स, कोरिया में गोल्ड
-2012: प्रथम वूमेन कबड्डी वर्ल्ड कप में गोल्ड
-2010: चीन के 16वें एशियन गेम्स में गोल्ड
-2010: 11वें साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड
-2009: तीसरे एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड
-2007: दूसरे एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड
-2006: दसवीं साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed