{"_id":"574553434f1c1b642c69136b","slug":"former-miss-india-canada-manasvi-goyal-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मिस इंडिया कनाडा ने महिलाओं को दिए ये टिप्स","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पूर्व मिस इंडिया कनाडा ने महिलाओं को दिए ये टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 25 May 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मिस इंडिया कनाडा मनस्वी नोयल
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू के सोयल में चंद्रआभा महिला कल्याण मंडल ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व मिस इंडिया कनाडा मनस्वी नोयल ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता संबंधी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर के कामकाज के साथ अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
विज्ञापन
मनस्वी ने कहा कि महिलाएं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कुल्लू के चंद्रआभा महिला कल्याण मंडल ने नई पहल शुरू की है। जो महिलाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पहले पूर्व मिस इंडिया कनाडा का कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मनस्वी ने चंद्रआभा महिला कल्याण मंडल कुल्लू की टीम व शालिनी वत्स किमटा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह कोई स्टार बनकर महिलाओं के साथ काम नहीं करना चाहती बल्कि उनकी दोस्त बनकर उनके साथ काम करेंगी और महिलाओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन