फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr shivani got 2nd rank in pgimer exam

प्रदेश की बेटी ने रोशन किया नाम, देशभर में दूसरा रैंक

Mon, 30 May 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला Updated Mon, 30 May 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
Dr shivani got 2nd rank in pgimer exam
डॉ. शिवानी मोदगिल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की बेटी ने मेडिकल साइंस के क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक हीरानगर की डॉ. शिवानी मोदगिल ने सर्विंग डॉक्टर की श्रेणी में देश में दूसरा रैंक हासिल किया है। डॉ. शिवानी वर्तमान में टौणीदेवी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में सेवारत हैं।

विज्ञापन


हमीरपुर से साइंस विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा के आधार पर डॉ. शिवानी का चयन डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में हुआ। वर्ष 2011 में यहां से एमबीबीएस करने के बाद जिला मंडी के बलद्वाड़ा अस्पताल में पहली नियुक्ति हुई। इसके बाद डॉ. शिवानी का हमीरपुर की कोट पीएचसी ट्रांसफर हो गई।
विज्ञापन


उनका सपना त्वचा रोग विशेषज्ञ बनना है। इसके चलते पीजी में प्रवेश के लिए तैयारी शुरू की। रोजाना अस्पताल में मरीजों का उपचार करने के बाद सुबह और शाम करीब चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 22 मई को पीजी के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आल इंडिया स्तर पर डॉ. शिवानी का दूसरा रैंक आया है। उनका चयन पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च चंडीगढ़ में स्नातकोत्तर के लिए हुआ है। दस जून को पीजीएमआईआर में काउंसलिंग होगी। जुलाई से पीजी की कक्षाएं शुरू होंगी।

डॉ. शिवानी के माता-पिता टीचर
डॉ. शिवानी के पिता केंद्रीय विद्यालय पालमपुर, माता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल में अध्यापक हैं। छोटी बहन आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस करने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। छोटा भाई इंजीनियर है। डॉ. शिवानी ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता का हाथ है।

डॉ. विपन का सर्विंग डॉक्टर श्रेणी में देशभर में नौवां रैंक

Dr shivani got 2nd rank in pgimer exam
डॉ. विपन गर्ग - फोटो : अमर उजाला

युवा डॉ. विपन गर्ग ने पीजीआईएमईआर परीक्षा की सर्विंग डॉक्टर श्रेणी में देश में नौवां रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। डॉ. विपन हमीरपुर जिले के लहड़ा गांव के निवासी हैं। इनकी शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गलोड़ से हुई है। विपन पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं।

साइंस विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा के आधार पर डॉ. विपन का चयन डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में हुआ। 2011 में टांडा मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। एक वर्ष तक टांडा में एनेस्थीसिया विभाग में सेवाएं दीं। इसके बाद कुछ समय के लिए फोर्टिस अस्पताल में कार्यरत रहे। 29 जून 2013 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजाईं में ज्वाइन किया।

सितंबर 2013 में कमीशंड हुए। 2013 से मंडी जिले के जंजैहली ब्लॉक के दूरदराज क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजाईं में सेवाएं दे रहे हैं। विपन के पिता इंडिया पोस्ट विभाग में कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं। बहन जर्मनी के मैक्स पलैंक इंस्टीट्यूट से पीएचडी कर रही हैं। विपन ने सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed