फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dia Mirza interview in solan himachal pradesh

कसौली पहुंची दीया मिर्जा ने अमर उजाला से कही दिल की बात

Mon, 28 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Mon, 28 Mar 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Dia Mirza interview in solan himachal pradesh
कसौली पहुंची दीया मिर्जा अमर उजाला से बातचीत के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

कसौली सच में बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। वह यहां पहली बार आई हैं। संगीत के लिए तो यह स्वर्ग जैसा है। ऐसे में संगीत और प्रकृति में हर कोई खो जाता है। कहा कि काफी सारे बैंड उनके पसंदीदा बैंड हैं। कसौली पहुंची बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने अमर उजाला से यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात का दुख है कि उन्हें यहां की वादियों में एक ही दिन बिताने का मौका मिला, लेकिन वह दोबारा यहां की वादियों में आना चाहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि वह रुपहले परदे पर दूसरी पारी की दमदार शुरुआत करने जा रही हैं। जल्द भारतीय-ईरानी फिल्म सलाम मुंबई में नजर आएंगी।
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन गोरबान मोहम्मदपोर ने किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारत और ईरानी सिनेमा एकसाथ फिल्म बना रहे हैं। दीया के अनुसार बतौर कलाकार इस फिल्म में काम करना उनके लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा। वह जल्द ट्रैवलर शो में भी अभिनय करती नजर आएंगी। दीया कसौली में जेनेसिस फाउंडेशन के कार्यक्रम में बतौर ब्रांड एंबेसडर पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह यह नहीं देख सकतीं कि देश में कोई भी बच्चा, कैंसर, हार्टअटैक और अन्य गंभीर बीमारी से इसलिए मर जाए कि अभिभावक उसका इलाज करवाने में सक्षम न हों। फाउंडेशन गंभीर रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए कार्य कर रही है। यह सराहनीय है। ऐसे ही सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।


इन फिल्मों में किया है काम- दीया मिर्जा अब तक रहना है तेरे दिल में, परिणीता, दस, दीवानापन, तुमको न भूल पाएंगे, दम, प्राण जाए पर शान न जाए, फिर हेराफेरी, शूटआउट एट लोखंडवाला, बॉबी जासूस आदि फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed