फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   creative writer for the show comedy nights with kapil shahzad khan interview

फिर गुदगुदाएंगे कपिल, शुरू करने जा रहे हैं नया शो

Mon, 14 Mar 2016 12:32 PM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 12:32 PM IST
सार

  • कॉमेडी नाइट्स के स्क्रिप्ट राइटर शहजाद खान ने किया खुलासा
  • बिलासपुर पहुंचे ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ के स्क्रिप्ट राइटर
  • बोले, हुनर हो और किस्मत का साथ मिले तो आसान होती है हर राह
  • बचपन से एक्टिंग का शौक, अपने घर सारटी-फटोह आए हैं 

विज्ञापन
creative writer for the show comedy nights with kapil shahzad khan interview
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के स्क्रिप्ट राइटर शहजाद खान बिलासपुर स्थित अपने घर सारटी-फटोह में आए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की राह मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। बस हुनर चाहिए और किस्मत आपके साथ हो।  बस एक मौका मिलने की देरी है। देश के प्रसिद्ध टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के स्क्रिप्ट राइटर शहजाद खान ने बिलासपुर में अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए। 

विज्ञापन


वह बिलासपुर स्थित अपने घर सारटी-फटोह में आए हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से एक्टिंग का शौक था। बिलासपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई करते हुए काफी नाटक किए। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से एक्टिंग और निर्देशन में पीजी की डिग्री ली। 
विज्ञापन


करीब 12 वर्ष पहले मुंबई का रुख किया। वहां भगत सिंह और एलओसी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। इसके चलते स्क्रिप्ट राइटर बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, नया शो और भी रोचक और हास्य से भरपूर

creative writer for the show comedy nights with kapil shahzad khan interview
कपिल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

किस्मत अच्छी थी, जो काम भी सबसे मशहूर शो में मिला। बताया कि अब हास्य कलाकार कपिल शर्मा का नया शो 'द कपिल शर्मा शो’ शुरू होने जा रहा है। इसमें भी शहजाद खान शामिल हैं। 

हालांकि उन्होंने शो के बारे कोई भी जानकारी देने से मना किया, लेकिन बताया कि कपिल शर्मा का नया शो और भी रोचक और हास्य से भरपूर होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अप्रैल से शो शुरू हो जाएगा। 

रंगकर्मियों को दिए टिप्स- बिलासपुर में शहजाद खान ने उड़ान थियेटर ग्रुप के कलाकारों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने कलाकारों को रंगमंच और टीवी चैनल से जुड़े टिप्स दिए। उन्हें हर तरह की मदद देने का वायदा किया। इस दौरान नवीन सोनी, अभिषेक, उस्मान शेख, अभिषेक डोगरा, रिशु शर्मा, सौरभ और अमन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed