फिर गुदगुदाएंगे कपिल, शुरू करने जा रहे हैं नया शो
- कॉमेडी नाइट्स के स्क्रिप्ट राइटर शहजाद खान ने किया खुलासा
- बिलासपुर पहुंचे ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ के स्क्रिप्ट राइटर
- बोले, हुनर हो और किस्मत का साथ मिले तो आसान होती है हर राह
- बचपन से एक्टिंग का शौक, अपने घर सारटी-फटोह आए हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की राह मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। बस हुनर चाहिए और किस्मत आपके साथ हो। बस एक मौका मिलने की देरी है। देश के प्रसिद्ध टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के स्क्रिप्ट राइटर शहजाद खान ने बिलासपुर में अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए।
वह बिलासपुर स्थित अपने घर सारटी-फटोह में आए हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से एक्टिंग का शौक था। बिलासपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई करते हुए काफी नाटक किए। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से एक्टिंग और निर्देशन में पीजी की डिग्री ली।
करीब 12 वर्ष पहले मुंबई का रुख किया। वहां भगत सिंह और एलओसी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। इसके चलते स्क्रिप्ट राइटर बन गया।
बोले, नया शो और भी रोचक और हास्य से भरपूर
किस्मत अच्छी थी, जो काम भी सबसे मशहूर शो में मिला। बताया कि अब हास्य कलाकार कपिल शर्मा का नया शो 'द कपिल शर्मा शो’ शुरू होने जा रहा है। इसमें भी शहजाद खान शामिल हैं।
हालांकि उन्होंने शो के बारे कोई भी जानकारी देने से मना किया, लेकिन बताया कि कपिल शर्मा का नया शो और भी रोचक और हास्य से भरपूर होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अप्रैल से शो शुरू हो जाएगा।
रंगकर्मियों को दिए टिप्स- बिलासपुर में शहजाद खान ने उड़ान थियेटर ग्रुप के कलाकारों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने कलाकारों को रंगमंच और टीवी चैनल से जुड़े टिप्स दिए। उन्हें हर तरह की मदद देने का वायदा किया। इस दौरान नवीन सोनी, अभिषेक, उस्मान शेख, अभिषेक डोगरा, रिशु शर्मा, सौरभ और अमन आदि मौजूद रहे।