एक छोटे से कैलकुलेटर ने इस शख्स को ऐसे बना दिया तकनीक की दुनिया का बादशाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि मैं एक सफल उद्यमी कैसे बना? ईमानदारी से कहूं, तो यह सवाल मुझे पसंद नहीं है, क्योंकि अगर आप उद्यमी बनने के लिए किसी की सलाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आप वह नहीं बन सकते। लेकिन कुछ चीजें हैं, जो उद्यमियों की अलग पहचान बनाती हैं। असली उद्यमियों के पास तीन चीजें होना महत्वपूर्ण है-जुनून, समस्या और उद्देश्य। अगर आप इन चीजों को ढूंढ लेते हैं, तो आपको अपना सपना पूरा करने के लिए किसी के सलाह की जरूरत नहीं होगी।
किसी उद्यमी द्वारा व्यवसाय शुरू करने से ज्यादा कठिन काम कुछ भी नहीं है। लेकिन असली उद्यमियों में अपने काम के प्रति जुनून होता है, इसलिए उन्हें काम कठिन नहीं लगता है। तकनीक के प्रति मैं बचपन से ही आकर्षित था और अपने पिता के कैलकुलेटर से खेलता रहता था। उस उपकरण पर मैं कोई समीकरण टाइप करता था और फिर मुझे उत्तर मिल जाते थे। इससे मैं तकनीक के प्रति आकर्षित हुआ। मैं अपने ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार प्रौद्योगिकी समाधान उपलब्ध कराने के प्रति जुनूनी हूं और दुनिया की सभी सक्षम चीजों के प्रति हमेशा उत्साहित रहा हूं। हर सफल व्यावसायिक विचार की शुरुआत एक आम समस्या से होती है।
जितनी बड़ी समस्या होगी, उतने ज्यादा अवसर होंगे। जब मैंने एक आईबीएम कंप्यूटर (पीसी) को खोला, तो एक बड़ी खोज की। उसके सभी पुर्जे अन्य कंपनियों में निर्मित होते थे और जो सिस्टम तीन हजार डॉलर की कीमत पर बेचे जाते थे, उसके पुर्जे की कीमत छह सौ डॉलर थी। तभी मुझे पता लगा कि इसका कोई बेहतर तरीका होना चाहिए।
मेरा आइडिया अंततः डेल का डायरेक्ट बिजनेस मॉडल बन गया और जिसने हमेशा के लिए हमारे उद्योग को बदल दिया। नए और दिलचस्प व्यावसायिक अवसर हमारे आसपास होते हैं और वे लगभग हमेशा समस्या के साथ शुरू होते हैं। हालांकि जुनून और समस्या एक व्यवसाय को शुरू करने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन उद्देश्य पूर्णता लाता है। हमारा उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी अपनाने की गति बढ़ाकर मानव क्षमता को सक्षम बनाना है, और लोगों के लिए विकास, उत्पादकता और अवसर के दरवाजे खोलना है। डेल शुरू करते वक्त मैं इसकी सफल यात्रा की कल्पना भी नहीं कर सकता था।
उद्यमी माइकल डेल के साक्षात्कारों पर आधारित।