{"_id":"571b09804f1c1b8a728b5855","slug":"bvrt-sharma-song-hit-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर एक जुबां पर छाने लगा ‘माए नी मेरिए कांगड़ा जाना’ लोकगीत","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हर एक जुबां पर छाने लगा ‘माए नी मेरिए कांगड़ा जाना’ लोकगीत
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
बीवीआरटी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभरते म्यूजिक आर्टिस्ट बीवीआरटी शर्मा का 11 अप्रैल को लांच ‘माए नी मेरिए कांगड़ा जाणा-2 गाना श्रोताओं की जुबां पर छाने लगा है। बॉलीवुड फेम मोहित चौहान के विख्यात गाने के दूसरे संस्करण को बीवीआरटी ने नए लिहाज से हिमाचली और इंडिपॉप रॉक शैली से गाया है।
विज्ञापन
यू ट्यूब पर अब तक बीवीआरटी के गाने को पांच हजार लोगों ने डाउनलोड किया है। बीवीआरटी शर्मा इंडियन ऑयडल फेम रह चुके लोक गायक अनुज शर्मा के रिश्तेदार भी हैं। अनुज शर्मा ने युवा गायक बीवीआरटी शर्मा के गाने पर फेसबुक पेज पर बधाई भी दी है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि गाने को मॉर्केट में रिस्पांस चाहे जो भी मिले, लेकिन यह गाना जबरदस्त है। युवा संगीतकार ने गाने को लिखने के साथ म्यूजिक कंपोजिशन भी खुद तैयार की है। बीवीआरटी जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के जरोट गांव से उभरते हुए गायक हैं।
विज्ञापन
युवा गायक चंडीगढ़ में बतौर संघर्षरत आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। उनका नया गाना माए नी मेरिए-2 www. mrjatt.com, www.djjohal.com, www.musichunterz.com ,www.ipendu.com पर उपल्ब्ध है।
वहीं www. facebook. com/BbrtSharma फेसबुक पेज पर भी लाइक किया जा सकता है। बीवीआरटी का कहना है वह गाने का वीडियो वर्जन भी लेकर आएंगे।