{"_id":"573aaed74f1c1b5316ac768b","slug":"bollywood-star-ila-arun-at-shimla-read-exclusive-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":" डेढ़ दिन करीब से देखा शिमला, दिल को छू लेता है यहां का फोक म्यूजिक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
डेढ़ दिन करीब से देखा शिमला, दिल को छू लेता है यहां का फोक म्यूजिक
डेढ़ दिन करीब से देखा शिमला, दिल को छू लेता है यहां का फोक म्यूजिक
Updated Tue, 17 May 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
इला अरुण ने कहा कि ओल्ड गौथिक थियेटर में म्यूजिकल फोक शो करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल का फोक म्यूजिक दिल को छू लेता है। डेढ़ दिन में शिमला को काफी करीब से देखा है। यहां का मालरोड, रिज मैदान और चर्च बेहद पसंद आया। यह बात मशहूर अदाकारा एवं गायिका इला अरुण ने कही।
विज्ञापन
अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल यात्रा के लिए पालमपुर आई थीं। इस दौरान कुछ ज्यादा देखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें शिमला का गेयटी थियेटर भी काफी पसंद आया है।
विज्ञापन
वह शाम को छह बजे नमस्ते नाटक में प्रस्तुति देंगी। कहा कि वह भी गेयटी थियेटर में म्यूजिकल फोक शो करना चाहती हैं। इससे हिमाचल के उभरते कलाकारों को मंच मिलेगा। वह कुछ ही दिन में बॉलीवुड स्टार विद्या बालन के साथ ‘बेगम जान’ फिल्म करेंगी।
विज्ञापन
12 जून से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसमें उनको किरदार फिल्म जोधा अकबर में निभाए गए किरदार से भी दमदार है। उन्होंने हाल ही में गौरु फिल्म की है। इसमें उन्होंने 80 साल की बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया है।
अभी तक दस नाटकों का रूपांतरण कर चुकी हैं। उन्होंने आर्ट एंड कल्चरल विभाग और सरकार की तारीफ की और कहा कि इस तरह के इवेंट करवाने से कलाकारों को काफी फायदा होगा। नए कलाकार भी स्टेज पर आने को बेताब होंगे।
मनोहर भाई के साथ काम करना अद्भुत
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मनोहर के साथ काम करना अद्भुत अनुभव रहा है। अनुपम खेर भी मनोहर के करीबी दोस्त रहे हैं।
गौथिक थियेटर में म्यूजिकल फोक शो प्राथमिकता
इला अरुण ने कहा कि ओल्ड गौथिक थियेटर में म्यूजिकल फोक शो करना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि उनका रानी और राउडी राजा बैंड भी है।
हैंडलूम को भी देती हैं काफी तवज्जो
हैंडलूम से बनी चीजें उन्हें काफी प्रिय हैं। लक्कड़ बाजार से गिटार खरीदा है। शॉल और टोपियाें की खरीदारी भी की है। कुछ लोगों को उन्होंने टोपियां भेंट कीं।
अनुपम खेर से मुलाकात करेंगी इला
बॉलीवुड अदाकारा इला अरुण सोमवार देर शाम शिमला पहुंचने के बाद हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर से मुलाकात करेंगी।