फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhisham singh selected for world master athletics championship

उम्र 50 के पार, भीष्म देश के लिए मेडल जीतने को बेताब

Mon, 16 May 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू Updated Mon, 16 May 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
Bhisham singh selected for world master athletics championship
एथलेटिक्स खिलाड़ी भीष्म सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

पचास की उम्र पार करने के बाद एथलेटिक्स खिलाड़ी भीष्म सिंह चौहान देश के लिए मेडल जीतने को बेताब हैं। एशियन मास्टर एथलेटिक्स 2016 प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाने के बाद उनका चयन वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विश्व स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्तूबर से छह नवंबर 2016 तक होना है।

विज्ञापन


भीष्म सिंह चौहान ने चार से आठ मई तक सिंगापुर में 19वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पचास वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की जेबलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रो में चौथा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले भीष्म चौहान ने 2012 को ताईवान में भाला फेंक प्रतियोगिता में देश के लिए रजत जीता है।
विज्ञापन


एथलेटिक्स के क्षेत्र में भीष्म सिंह चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर क्रीड़ा रतन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड मिल चुका है। वे 17 साल भारतीय सेना में सेवा देने के बाद वर्तमान में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करासा में शारीरिक शिक्षक के तौर पर सेवाए दे रहे हैं। मेलठी गांव निवासी भीष्म चौहान का कहना है कि अक्तूबर में होने वाली वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अभी से मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed