{"_id":"56f8c9084f1c1b4f6df00141","slug":"bashindey-kulwant-nagi-fahetabad-haryana-hunar-ka-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलवंत नागीः एक शख्स, जो UAS में पढ़ नहीं पाया, पिता को घुमाएगा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कुलवंत नागीः एक शख्स, जो UAS में पढ़ नहीं पाया, पिता को घुमाएगा
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
हुनर का हीरो कुलवंत नागी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं अगर किसी चीज को पाने के लिए अगर आप शिद्दत से कोशिश करते हैं तो सारी कायनात जुट जाती है उसे आपके करीब लाने में। यह भले ही किसी फिल्म का डायलॉग हो, लेकिन फतेहाबाद के कुलवंत नागी के लिए यह जीवन की सच्चाई है।
पांच साल पहले पैसों की तंगी ने यूएस में पढ़ाई करने का कुलवंत का सपना चकनाचूर कर दिया। अब वही नौजवान अपने पिता को अपनी कमाई से अमेरिका की सैर कराएगा। पेशे से बीटेक इंजीनियर शक्ति नगर निवासी कुलवंत नागी अब इंटरनेट ब्लॉगर हैं और उसकी महीने की कमाई लाखों में है।
रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ा, कुछ अलग करने की ठानी
कुलवंत ने 2010 में गुड़गांव के आईएमटी से बीटेक पास की। उनकी मेहनत और प्रोजेक्ट को देखने के बाद एक अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने 36 हजार डॉलर की सालाना फीस में 16 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति देने की हामी भर दी। बाकी 20 हजार डॉलर खुद एकत्र करने थे। परिवार की लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो पाया। रिश्तेदारों तक ने मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
कुलवंत बताते हैं कि उस वक्त पिता को पहली बार असहाय पाया। इसी गुस्से ने मन में ऐसा आक्रोश भर दिया कि कुछ अलग करने की ठान ली। कुलवंत अब ऑनलाइन ब्लॉगिंग का काम करते हैं। उनके ब्लॉग को दुनिया भर से रीडर मिलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां अपने ब्रांड को उनके ब्लॉग पर विज्ञापित करती हैं, इसके बदले उन्हें अच्छी-खासी इनकम भी होती है।
इसके अलावा उन्होंने एक विशेष वेबसाइट बनाई है जिस पर जाकर मोबाइल एवं कंप्यूटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। जहां से उसने बीटेक की, पिछले साल उसी संस्थान ने कुलवंत को बतौर गेस्ट लेक्चरर बुलाया।
पिता करते हैं वैल्डिंग, बेटे को नहीं आने दिया दुकान पर
तीन भाई-बहन में सबसे बड़े कुलवंत के पिता जरनैल शहर के जवाहर चौक में वैल्डिंग का काम करते हैं। लेकिन उन्होंने कभी कुलवंत को अपनी दुकान पर नहीं आने दिया। कुलवंत बताते हैं कि पिता जी उसे बड़ा आदमी बनाना चाहते थे। मेरे सपनों के लिए उन्होंने अथाह मेहनत की।
27एफटीबीपी01: अपने ब्लॉग के दम पर दुनियाभर में नाम और पैसा कमाने वाले कुलवंत नागी ।
- फतेहाबाद के जरनैल नागी का बेटा कुलवंत नागी