{"_id":"571310224f1c1bad054a6aba","slug":"anusharna-name-recorded-in-guinness-book-of-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशरणा को सलाम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ कारनामा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अनुशरणा को सलाम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ कारनामा
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
अनुशरणा ने क्रोशिया से 11,148 मीटर ऊन की चादर तैयार कर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह पाई है।
- फोटो : अमर उजाला
हौसले बुलंद हों तो कामयाबी कदम चूम ही लेती है। हिमाचल के जिला सोलन के अर्की उपमंडल की रहने वाली अनुशरणा ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। धुंधन के घ्याणा गांव की रहने वाली और अर्की में पढ़ी अनुशरणा ने चेन्नई में आयोजित मदर इंडिया क्रोशिया क्वीन ग्रुप इवेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
अनुशरणा ने क्रोशिया से 11,148 मीटर ऊन की चादर तैयार कर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह पाई है। अनुशरणा ने बताया कि 31 जनवरी 2016 को चेन्नई में हुए इवेंट में उन्होंने क्रोशिया से तैयार ऊन चादर रखी। इसे दुनिया की सबसे लंबी क्रोशिया से बुनी गई चादर का रुतबा हासिल हुआ है।
विज्ञापन
अनुशरणा (63) ने इसका श्रेय महिला शक्ति को दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह एक्सपोजर है कि वे चाहें तो कामयाबी की कोई भी बुलंदी हासिल कर अपने आप को साबित कर सकती हैं। कहा कि उनका बच्चपन धुंधन के घ्याणा गांव में गुजरा। शिक्षा अर्की से हुई है। अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही अनुशरणा ने बताया कि उन्हें अपने गांव और घर से प्यार है।
विज्ञापन
यही वजह है कि वे हर माह अपने गांव आती-जाती रहती है। बताया कि वे एक गृहणी है तथा पति रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने मदर इंडिया क्रोशिया क्वीन ग्रुप के साथ मिलकर हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है। उनके द्वारा तैयार किए 11,148 मीटर लंबी चादर को विश्व रिकार्ड के रूप में गिनीज बुक में जगह मिली है।