{"_id":"574afd854f1c1b4a33108c56","slug":"anuradha-become-officer-in-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की बेटी अनुराधा बनीं इंडियन नेवी में अफसर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पहाड़ की बेटी अनुराधा बनीं इंडियन नेवी में अफसर
ब्यूरो / अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
Updated Sun, 29 May 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
anuradha become officer in navy
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ के गांव घरों में बोझ समझी जाने वाली बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं होती हैं।
विज्ञापन
थल के गोलगांव निवासी 23 वर्षीय अनुराधा चंद पुत्री पुष्कर चंद ने इंडियन नेवी में भर्ती होकर यह साबित किया है कि लड़कियां भी कुछ कर सकती हैं। बचपन से ही होनहार अनुराधा चंद का 20 दिसंबर 2015 को इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ।
केरल के पैय्यानूर में 22 सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में 28 मई को पासआउट हो गई है। अब अनुराधा इंडियन नेवी में ऑफिसर बन गई हैं। अनुराधा ने प्राथमिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली से प्राप्त की। इसके बाद इंटर तक की पढ़ाई जरनल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) पिथौरागढ़ से की।
विज्ञापन
इंटर उत्तीर्ण करने के बाद अनुराधा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक किया, जहां कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। अनुराधा की माता बिमला चंद गृहणी हैं। पिता पुष्कर चंद पहले आर्मी में थे।
विज्ञापन
बाद में वह जीआईसी थल में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पद पर तैनात हुए, जो स्कूल से अप्रैल में रिटायर्ड हुए हैं। अनुराधा के दादा धरम चंद भी सेना में थे। उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वर्मा में मोर्चा संभाला था। अनुराधा के ताऊ दीवानी चंद भी सेना से रिटायर्ड हुए हैं।