सब्जी की दुकान चलाने वाले अनूप ने कायम की मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू में सब्जी की दुकान चलाने के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने वाले अनूप शर्मा ने जेईई मेन परीक्षा में 122 अंक हासिल कर प्रदेश भर में हुनर का डंका बजाया है। अनूप शर्मा कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते शमशी से संबंध रखते हैं।
अनूप ने जमा एक और दो की पढ़ाई एंबीशन क्लासिज स्कूल मौहल से की है। जमा एक में पढ़ाई के दौरान अनूप शर्मा के पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद माता सुनीता शर्मा और अनूप ने ही सब्जी की दुकान संभाली। स्कूल में पढ़ाई से पहले तथा बाद में दुकान पर माता का सहयोग अनूप रोजाना करते रहे।
अतिरिक्त समय में पढ़ाई भी जारी रखी। इसी मेहनत के बदौलत अनूप ने जेईई मेन में 122 अंक हासिल किए। अनूप दूसरे गरीब परिवार के बच्चों के लिए मिसाल बनकर सामने आए हैं। जमा दो विज्ञान में अनूप ने करीब 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, लेकिन वह इससे असंतुष्ट हैं।
बेटे की सफलता से मां भी खुश
अनूप अब इसकी दोबारा चेकिंग करवाने जा रहे हैं। अनूप अपनी परीक्षाओं के आधार पर 95 प्रतिशत से अधिक अंकों की उम्मीद कर रहे हैं। अनूप की माता सुनीता देवी ने बताया कि अनूप ने दुकान में सहयोग के साथ कड़ी मेहनत की थी। इसका फल उन्हें मिला है। अनूप ने दसवीं तक होली एंजल स्कूल में पढ़ाई की है।
जमा एक तथा दो की पढ़ाई एंबीशन क्लासिज स्कूल मौहल से पास की। उधर, एंबीशन क्लासिज संस्थान मौहल के निदेशक प्यारे राम का कहना है कि अनूप की परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए उनकी फीस माफ कर संस्थान ने पूरा सहयोग किया है। अनूप दूसरे बच्चों के लिए मिसाल बन गए हैं।