फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav slams Modi govt.

जेएनयू मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार पर कसा तीखा तंज

Sat, 05 Mar 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Mar 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav slams Modi govt.
अखिलेश बोले, अब पता चला कि युवाओं से टकराओगे तो क्या होगा। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बसपा और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास में उनकी सरकार का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। विकास के मामले में सरकार ने गांवों और शहरों के बीच क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखा।
विज्ञापन


अपनी चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए अखिलेश ने विपक्ष को आईना दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। पार्कों, स्मारकों व मूर्तियों की स्थापना तक ही सीमित रहने के लिए उन्होंने जहां बसपा पर निशाना साधा, वहीं भाजपा को यह कहते हुए कठघरे में खड़ा किया कि 73 एमपी होने के बाद भी केंद्रीय बजट में यूपी को क्या मिला?
विज्ञापन


हालिया जेएनयू विवाद पर उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा को समझ में आ गया होगा कि नौजवानों से टकराओगे से क्या होगा?

उन्होंने केंद्र सरकार पर यूपी को मिलने वाले बजट पर कटौती करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र में नई सरकार के आने के बाद यूपी को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी के बजाय लगभग 8000 करोड़ रुपये की कमी हो गई है। अपने पांचवें बजट को किसानों, गरीबों व नौजवानों का बजट बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश को तरक्की व खुशहाली की ओर ले जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखा प्रभावित बुंदेलखंड के गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराने का एलान करते हुए कहा कि गांवों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा। जल्द ही वह खुद बुंदेलखंड जाकर सूखा पीड़ितों को राहत बांटने की योजना की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed