फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aditya secure 95th rank in jee mains all over india 

दिव्यांगता से आदित्य ने नहीं हारा हौंसला, JEE मेंस में देशभर में हासिल की 95 वीं रैंक

Wed, 03 May 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 03 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
aditya secure 95th rank in jee mains all over india 
aditya - फोटो : amarujala

कहते हैं क‌ि कोश‌िश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण पेश क‌िया है आद‌‌ित्य ने। जाखणीधार ब्लाक के ढुंगमंदार पट्टी के दूरस्थ गांव सेमा के आदित्य नौटियाल ने दिव्यांगता को मात देते हुए जेईई की परीक्षा देश में 95 रैंक और उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन


सेमा गांव के भगवती प्रसाद नौटियाल के बेटे आदित्य नौटियाल का पैर वर्ष 2006 में बस के नीचे आ गया था, जिससे उसका एक पैर कमजोर हो गया। आदित्य भले ही पांव से कमजोर हो गया था, लेकिन उसने मन से हार नहीं मानी और कुछ बेहतर करने की ठानी। 

विज्ञापन

aditya secure 95th rank in jee mains all over india 

आदित्य ने गांव के सरस्वती शिशु निकेतन सेमंडीधार से सातवीं की पढ़ाई करने के बाद ढालवाला स्थित पुष्प बडेरा सरस्वती शिशु मंदिर से वर्ष 2016 में इंटर किया था।

इसके बाद देहरादून के आकाश इंस्टीट्यूट में कोचिंग लेकर जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) की परीक्षा में देशभर में 95 रैंक और उत्तराखंड में दूसरी रैंक हासिल की है। अब वह इंजीनियर बनकर भाभा परमाणु अनुसंधान में हाथ अजमाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed