फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abha ranta won miss new mumbai beauty contest

हिमाचली बेटी के सिर सजा मिस नवी मुंबई का ताज, चमकाया सूबे का नाम

Thu, 01 Mar 2018 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू Updated Thu, 01 Mar 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
abha ranta won miss new mumbai beauty contest

दरोटी गांव की आभा रांटा ने मिस नवी मुंबई 2018 का खिताब जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में आभा रांटा ने 1600 प्रतिभागियों को पिछाड़कर जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


नावर क्षेत्र के दरोटी गांव की युवती की उपलब्धि से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। आभा रांटा की पढ़ाई शिमला के ताराहाल स्कूल से हुई है। आजकल आभा मुंबई में फैैैशन डिजाइन में बीटेक कर रही हैं। 

विज्ञापन

बीटेक में देश भर में हासिल किया था 53वां स्थान

abha ranta won miss new mumbai beauty contest

बीटेक में एनआईएफटी फैशन डिजाइन के लिए प्रवेश में देश भर में आभा का 53वां स्थान था। उनके पिता राजेश रांटा, माता संदेशना रांटा ने बताया कि आभा पहले से ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल रहती आई हैं।

मिस नवी मुंबई बनने के बाद आभा का चयन मिस मुंबई के लिए हुआ है। अब मिस मुंबई 2018 के लिए वह तैयारी कर रही है। आभा की इस उपलब्धि से उसकी दादी शांति रांटा और दादा अमीं चंद रांटा भी खुश हैं। उन्होंने आशा जताई है कि मिस मुंबई में भी उनकी पौत्री बेहतर प्रदर्शन करके क्षेत्र व प्रदेश का नाम जरूर ऊंचा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed