किसी भी कार के बेस वैरिएंट और टॉप वैरिएंट के दामों में काफी ज्यादा फर्क होता है। कई बार तो यह फर्क दोगुने से भी ज्यादा हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी बजट के कारण किसी कार का बेस वैरिएंट खरीदते हैं तो टॉप वैरिएंट के मुकाबले कम खर्च में ही आप उसे टॉप से भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।
सीट कवर
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
किसी भी कार को प्रीमियम लुक देने के लिए सीट कवर का काफी अहम योगदान होता है। किसी अच्छी दुकान से प्रीमियम क्वालिटी के सीट कवर कार में लगवाएं जाते हैं तो कार का लुक काफी हद तक बदल जाता है। अच्छी क्वालिटी के सीट कवर से कार को प्रीमियम लुक मिलता है। इनकी कीमत तीन से छह-सात हजार रुपये तक आती है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
बड़ी स्क्रीन वाला म्यूजिक सिस्टम
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : mg india
कार के बेस वैरिएंट में कई कंपनियां म्यूजिक सिस्टम नहीं देती हैं या फिर काफी छोटे साइज का म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। लेकिन अगर आप इसकी जगह सिर्फ सात से 10 हजार रुपये खर्च करते हैं तो कार में नौ इंच का म्यूजिक सिस्टम लगवाया जा सकता है। इसमें बड़ी स्क्रीन में आप अपनी पसंद की वीडियो देख सकते हैं और इसमें एपल कार प्ले और एंड्राइड के सपोर्ट के साथ सफर में और बेहतर अनुभव मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
एंबिएंट लाइट्स
4 of 6
Car Ambient LIght
- फोटो : सांकेतिक
रात के समय अगर आपकी कार में अलग-अलग रंगों वाली लाइट्स जलती हैं तो निश्चित तौर पर अन्य वाहनों में बैठे लोग आपकी कार को नोटिस करते हैं। वहीं एंबिएंट लाइट्स के जरिए भी आपकी कार को प्रीमियम लुक मिलता है। कई महंगी कारों के साथ ही कई कारों के टॉप वैरिएंट में अब एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। लेकिन इसे बाहर से दो-तीन हजार रुपये में किसी भी कार में फिट करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
आर्म रेस्ट
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे सफर के दौरान अगर ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए आर्म रेस्ट मिल जाए तो सफर काफी आरामदायक हो जाता है। आमतौर पर किसी भी कार के बेस वैरिएंट में फ्रंट आर्म रेस्ट को सिर्फ दरवाजों में ही दिया जाता है। लेकिन टॉप वैरिएंट में ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए सेंटर आर्म रेस्ट भी दिया जाता है। अगर आपके पास बेस वैरिएंट कार है तो बाहर से 600-700 रुपये के बीच आर्म रेस्ट फिट करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?