फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yezdi Adventure 2025 vs Royal Enfield Himalayan 450 comparison price features specifications details

Bike Comparison: 2025 Yezdi Adventure की हुई एंट्री, क्या हिला पाएगी Himalayan 450 का सिंहासन?

Fri, 06 Jun 2025 01:17 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

2025 Yezdi Adventure अब बाजार में दस्तक दे चुकी है और इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450 से है। जानिए डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत के आधार पर कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर एडवेंचर टूरर साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Yezdi Adventure 2025 vs Royal Enfield Himalayan 450 comparison price features specifications details
2025 Yezdi Adventure Vs Royal Enfield Himalyan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Yezdi ने अपनी 2025 Adventure बाइक को हाल ही में अपडेट के साथ लॉन्च किया है। इसमें कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। वहीं इसका मुकाबला सीधे तौर पर Royal Enfield की दमदार Himalayan 450 से होता है। दोनों ही बाइक्स एडवेंचर सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं कि डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में कौन-सी बाइक ज्यादा दमदार है।
विज्ञापन

Yezdi Adventure 2025 vs Royal Enfield Himalayan 450 comparison price features specifications details
2025 Yezdi Adventure - फोटो : Yezdi
डिजाइन में किसका है ज्यादा जलवा?
2025 Yezdi Adventure को नया रूप दिया गया है। इसका नया फ्रंट एंड अब एक असिमेट्रिकल LED हेडलाइट के साथ आता है, जो BMW F 800 GS से प्रेरित लगता है और बाइक को एग्रेसिव लुक देता है। इसके रियर में अब ट्विन राउंड LED लाइट्स मिलती हैं, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी बनाती हैं। साथ ही, नए पेंट ऑप्शन बाइक की रफ और टफ इमेज को और निखारते हैं।

दूसरी ओर, Royal Enfield Himalayan 450 एक सिंपल लेकिन सॉलिड डिजाइन के साथ आती है। इसमें लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर एर्गोनॉमिक्स, आरामदायक सीट और इनबिल्ट लगेज माउंट पॉइंट्स दिए गए हैं। इसके डिजाइन में भले ही ज्यादा चमक-धमक न हो, लेकिन इसका संतुलित लुक और मजबूती इसे ज्यादा भरोसेमंद बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yezdi Adventure 2025 vs Royal Enfield Himalayan 450 comparison price features specifications details
Royal Enfield Himalayan 450 - फोटो : Royal Enfield
फीचर्स में कौन है आगे?
नई Yezdi Adventure में ड्यूल-चैनल ABS अब स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल है। इसमें पहले जैसा ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। साथ ही, कंपनी ने इसमें नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं।

वहीं, Royal Enfield Himalayan 450 में 4.0 इंच का राउंड TFT डिस्प्ले दिया गया है जो Google Maps नेविगेशन के साथ आता है। इसमें फोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल मैनेजमेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे ज्यादा कनेक्टेड बाइक बनाते हैं।
विज्ञापन

Yezdi Adventure 2025 vs Royal Enfield Himalayan 450 comparison price features specifications details
2025 Yezdi Adventure - फोटो : Yezdi
इंजन और परफॉर्मेंस की टक्कर
Yezdi Adventure 2025 में वही 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड Alpha2 इंजन मिलता है, जो 29 bhp की पावर और 29.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक यूनिट दी गई है। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

दूसरी ओर, Himalayan 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 40 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क देता है। यह भी 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और इसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच की सुविधा भी मिलती है। इंजन पावर के मामले में Himalayan 450 Yezdi से कहीं ज्यादा ताकतवर साबित होती है।

कौन सी बाइक है आपके लिए बेहतर?
अगर आप स्टाइल, स्पोर्टी लुक और अफॉर्डेबल विकल्प चाहते हैं तो Yezdi Adventure 2025 आपके लिए सही विकल्प हो सकती है। लेकिन अगर आप ज्यादा पावर, बेहतर फीचर्स और लंबे सफर के लिए भरोसेमंद मशीन की तलाश में हैं, तो Royal Enfield Himalayan 450 एक बेहतरीन चॉइस है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed