फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha R15M Carbon Fibre Pattern Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications Details

Yamaha R15M: नई यामाहा R15M मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिले कार्बन फाइबर ग्राफिक्स और नए फीचर्स, जानें कीमत

Fri, 13 Sep 2024 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 06:14 PM IST
सार

Yamaha Motor India (यमाहा मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई R15M मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसमें एक नया कार्बन फाइबर ट्रिम वेरिएंट मिलता हैं। साथ ही कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Yamaha R15M Carbon Fibre Pattern Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications Details
Yamaha R15M - फोटो : Yamaha

विस्तार

Yamaha Motor India (यमाहा मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई R15M मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसमें एक नया कार्बन फाइबर ट्रिम वेरिएंट मिलता हैं। साथ ही कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। मेटालिक ग्रे में R15M की कीमत 1,98,300 रुपये है। जबकि नया कार्बन फाइबर पैटर्न 2,08,300 रुपये में उपलब्ध है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
विज्ञापन

क्या है नया
कार्बन फाइबर पैटर्न R1M के कार्बन बॉडीवर्क से प्रेरित है। और इसे वाटर-डिपिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह पैटर्न फ्रंट काउल, साइड फेयरिंग और रियर साइड पैनल के फ्लैंक पर देखा जा सकता है। कार्बन फाइबर पैटर्न के अलावा, R15M को एक ऑल-ब्लैक फेंडर, टैंक और साइड फेयरिंग पर नए डेकल के साथ-साथ नीले पहिये भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
R15M में कई नए फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर के साथ-साथ म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल फंक्शन भी शामिल है। इन फंक्शन का उपयोग Y-Connect एप्लिकेशन के जरिए भी किया जा सकता है। जो एंड्रॉयड डिवाइस के लिए गूगल प्ले स्टोर और iOS डिवाइस के लिए एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। मोटरसाइकल के साथ कनेक्ट करने और सिंक्रोनाइज करने के लिए, राइडर को अपने स्मार्टफोन पर एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करना जरूरी है। इसके अलावा, इस मॉडल में बेहतर स्विचगियर और एक नए डिजाइन का LED लाइसेंस प्लेट लाइट दी गई है। 
विज्ञापन

Yamaha R15M Carbon Fibre Pattern Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications Details
Yamaha R15M - फोटो : Yamaha
इंजन पावर
नई R15M मोटरसाइकिल में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह एक फ्यूल-इंजेक्टेड 155 cc इंजन के साथ आना जारी है। यह इंजन 7,500 rpm पर 14.2 Nm का अधिकतम टॉर्क और 10,000 rpm पर 18.10 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ एक 6-स्पीड गियरबॉक्स है। जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच और क्विकशिफ्टर भी है। इसमें यामाहा ट्रैक्शन कंट्रोल और VVA भी मिलता है जो 7,400 rpm पर चालू होता है। 

कंपनी की उम्मीदें
इस मौके पर बोलते हुए, यमाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन, ईशिन चिहाना ने कहा, "यमाहा मोटरसाइकिलें अपने रोमांचक प्रदर्शन और आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। 2008 में लॉन्च होने के बाद से, R15 ने अपने क्लास में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। और भारत में कई उपभोक्ताओं को एक सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकल का आनंद लेने में सक्षम बनाया है। भारत के युवा उपभोक्ता हमारे अंतरराष्ट्रीय मॉडलों, स्टाइलिंग और टेक्नोलॉजी से अच्छी तरह परिचित हैं जो R15 में R1 से ही मिलना जारी है। उन्हें भी महत्वपूर्ण रूप से मान्यता दी गई है और उनकी सराहना की गई है।" 

उन्होंने कहा, "नया R15M अपने पावरफुल इंजन, इनोवेटिव फीचर्स, रेसी डेकल्स और स्पोर्टी कार्बन-फाइबर पैटर्न वाले एक्सेंट के साथ, इस स्टैंडर्ड को और भी ऊंचा उठाता है। हमें विश्वास है कि R15M हमारे उपभोक्ताओं को खुश करना जारी रखेगा। जो प्रीमियम मोटरसाइकिलिंग एक्सपीरियंस की चाह रखते हैं। जिसमें पर्याप्त प्रदर्शन है और जो उन्हें लंबे समय तक आकर्षित रखेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed