फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha NMax 155 Specifications Yamaha unveiled NMax 155 premium scooter in Chinese market based on India-spec Aerox 155

Yamaha: यामाहा NMax 155 हुआ पेश, ट्रैफिक लाइट पर इंजन खुद हो जाता है बंद, भारत में लॉन्च करने की तैयारी

Tue, 21 Jun 2022 07:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Jun 2022 07:43 PM IST
सार

Yamaha (यामाहा) ने चीन के बाजार में अपने NMax 155 प्रीमियम स्कूटर को पेश किया है, जो भारत-स्पेक Aerox 155 पर आधारित है। यमाहा मोटर इंडिया नए स्टाइल वाले NMax 155 मैक्सी-स्कूटर को भारतीय बाजार में लाने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
Yamaha NMax 155 Specifications Yamaha unveiled NMax 155 premium scooter in Chinese market based on India-spec Aerox 155
Yamaha NMax 155 - फोटो : Yamaha

विस्तार

Yamaha (यामाहा) ने चीन के बाजार में अपने NMax 155 प्रीमियम स्कूटर को पेश किया है, जो भारत-स्पेक Aerox 155 पर आधारित है। Yamaha Motor India (यमाहा मोटर इंडिया) ने देश में Aerox 155 के साथ कामयाबी का स्वाद चखा है, लिहाजा वह NMax 155 को भारतीय बाजार में लाने के बारे में विचार कर रही है। भारत में 150cc प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में मांग लगातार बढ़ी है और यह स्कूटर कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत बनाएगा। 
विज्ञापन


इंजन और पावर
पावरट्रेन की बात करें तो, Yamaha NMax 155 में वही 155 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो R15 V4. 0. में भी दिया गया है। यह इंजन 15 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 13.9 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

Yamaha NMax 155 Specifications Yamaha unveiled NMax 155 premium scooter in Chinese market based on India-spec Aerox 155
Yamaha NMax 155 - फोटो : Yamaha
लुक और डिजाइन
Aerox 155 की तुलना में Yamaha NMax 155 का डिजाइन मैक्सी-स्कूटर पर ज्यादा केंद्रित है। इसे यहां लाने से जापानी दोपहिया दिग्गज को एक ऐसे सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिल सकता है जिसकी संभावनाओं का देश में फिलहाल दोहन नहीं किया गया है। 

Yamaha NMax 155 की बात करें तो यह मस्कुलर स्टांस के साथ आता है जो इसे एक मजबूत रोड प्रेजेंस देती है। स्कूटर के फ्रंट में ट्विन LED हेडलैम्प्स और एक इंटीग्रेटेड विंडशील्ड के साथ बड़ा फेयरिंग है। टर्न इंडिकेटर एलईडी के बजाय पारंपरिक हलोजन यूनिट्स के रूप में आते हैं। स्कूटर एक स्टेप्ड सीट को भी स्पोर्ट करता है जो ज्यादा आराम से राइडिंग स्टांस देता है। स्कूटर के रियर में LED टेललाइट दिए गए हैं। 

Yamaha NMax 155 Specifications Yamaha unveiled NMax 155 premium scooter in Chinese market based on India-spec Aerox 155
Yamaha NMax 155 - फोटो : Yamaha
शानदार फीचर्स
इस स्कूटर के फीचर्स में Yamaha MyRide एप के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। साथ ही, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स जैसे ईमेल, कॉल और टेक्स्ट अलर्ट के साथ-साथ स्मार्टफोन की बैटरी लेवल भी दिखाई देता है। इसके अलावा, यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ आता है। जो ट्रैफिक लाइट पर इंजन को बंद करके ईंधन की खपत को कम करने में मदद करता है। इसका असर स्कूटर के माइलेज पर भी पड़ता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
सस्पेंशन ड्यूटी के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है, लेकिन रियर में नया प्रीलोड-एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग एनर्जी 230 मिमी डिस्क से आगे और साथ ही पीछे आती है, जिसे डुअल-चैनल ABS के साथ जोड़ा गया है। 

साइज और वजन
यामाहा NMax 155 का वजन 131 किलोग्राम है, जो Aerox 155 से 4 किलोग्राम भारी है। यह 7.1-लीटर ईंधन टैंक के साथ आता है। इसका मतलब है, NMax में Aerox की तुलना में एक बड़ा ईंधन टैंक है, जिसमें 5.5-लीटर का टैंक मिलता है। Aerox के 145 mm की तुलना में NMax में थोड़ा कम 125 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। साथ ही, Aerox के 14 इंच के पहियों  की तुलना में स्कूटर में छोटे 13-इंच के पहिये दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed