फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   work started in many companies including Honda, Daimler After Maruti, Hyundai, Royal Enfield 

मारुति, ह्यूंदै, रॉयल एनफील्ड और टीवीएस के बाद अब होंडा, डैमलर सहित इन कंपनियों ने शरू किया काम

Fri, 08 May 2020 09:58 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 08 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
work started in many companies including Honda, Daimler After Maruti, Hyundai, Royal Enfield 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
देशभर में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण में उद्योगों को दी गई सशर्त छूट का लाभ उठाते हुए विभिन्न वाहन कंपनियों ने अपने डीलर शोरूम और संयंत्र दोबारा चालू किए हैं। साथ ही कई वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने भी अपना कारखानों में उत्पादन शुरू किया है। होंडा मोटरसाइकिल, डैमलर इंडिया, बीएमडब्ल्यू जैसी वाहन कंपियों और स्वराज इंजन, फैडरल मोगल, गोएल्जे इंडिया वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमतियां मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अपने डीलर शोरूम/ संयंत्र खुलने की सूचना दी। इससे पहले बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया, ह्यूंदै मोटर, मर्सिडीज-बेंज, रॉयल एनफील्ड, इसुजू मोटर्स और टीवीएस मोटर इत्यादि ने भी अपना परिचालन दोबारा शुरू करने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

 

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) के विवणन और बिक्री निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा है कि सरकार की आर्थिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों से सशर्त राहत देने के बाद हम चरणबद्ध तरीके से सावधानी पूर्वक आगे बढ़ेंगे। ग्रीन और ऑरेंज जॉन में जो हमारे डीलर हैं उन्होंने स्टोर खोलने शूरू कर दिए हैं। वाहन कंपनियों के अलावा परिचालन फिर शूरू करने से देश की एक महीने से भी अधिक समय से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में नई रौनक आने की उम्मीद है। हाल में जारी पीएमआई सर्वेक्षण के हिसाब से देश के निर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों की गतिविधियों में अप्रैल में रिकॉर्ड गिरवाट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट से सबक लेते हुए ह्युंदै इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक विशेष योजना पेश की है। भावी ग्राहकों को यह आश्वासन देने के लिए कि नौकरी चले जाने के संभावित खतरों से उनकी खरीद प्रभावित नहीं होगी। कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की और कहा कि मई के चालू महीने में की गई खरीद के लिए यह कार्यक्रम पेश कर रही है। ह्यूंदै का कहना है कि चुनिंदा नए ग्राहकों के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो कार लोन के तीन ईएमआई तक को कवर करती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उन ग्राहकों को लाभ मिलेगा जो अनिश्चितताओं की परिस्थिति में जैसे कि कंपनी के खराब वित्तीय स्वास्थ्य / अधिग्रहण / विलय के मद्देनजर रोजगार हानि या किसी अन्य कानूनों के लागू होने कारण उनकी नौकरी चली जाए तो। इस कार्यक्रम के तहत कार की बिक्री की तारीख से तीन महीनों के बाद एक साल की अवधि तक ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। यानी कुल मिलाकर 15 महीनों तक ग्राहक इस कार्यक्रम के तहत सुरक्षित रहेंगे।
 
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने वायरस से अपने करीब 34 हजार कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वेलनेस एप मित्र एप विकसित करने की जानकारी दी। सरकार एप आरोग्य सेतु का पूरक यह एप कंपनी के देशभर में फैले कर्मचारियों की वास्तवकि समय ने स्वस्थ निगरानी करने में सहायक है। वहीं कर्मचारी इस एप के माध्यम से अकस्मिक स्थिति में मदद भी मांग सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed