फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Work in auto companies will start from today 

लॉकडाउन के बीच कंपनियों ने बनानी शुरू की कारें और बाइक्स, फिलहाल एक ही शिफ्ट में होगा काम

Mon, 04 May 2020 10:38 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 04 May 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Work in auto companies will start from today 
Hyundai Car Plant - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के चलते एक महीने से ज्यादा से बंद पड़े कारखानों में सोमवार से कुछ कामकाज शुरू होगा। कार कंपनियां इस महीने से उत्पादन शुरू करने की तैयारी में हैं। हालांकि प्रोडक्शन सामान्य स्तर के करीब 25 फीसदी पर ही रहने के आसार हैं। बता दें कि बड़ी स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और जूता कंपनियां भी 15 से 20 फीसदी क्षमता के साथ काम करने की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि यह तत्काल नहीं होने वाला है। कंपनियों को डिमांड बहुत ज्यादा घटने का डर है, क्योंकि लॉकडाउन के कारण लोगों के सामने सैलरी का संकट खड़ा हो गया है। इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन से ही मांग बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बंदिशों के साथ तालमेल बैठाना होगा

लॉकडाउन के नियमों में सोमावार से ढील मिलेगी और उम्मीद की जा रही है कि मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां जल्द सामान्य होने की दिशा में बढ़ेगी। मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटे जाने की बंदिशों के साथ तालमेल बैठाना होगा। अधिकतर कार कंपनियों ने अपनी सप्लाई चैन में बता दिया है कि वे सामान्य क्षमता के 20 से 30 फीसदी पर उत्पादन की तैयारी करें। वहीं मारुति सुजुकी, ह्यूंदै मोटर, होंडा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर मई के पहले हफ्ते में कामकाज चालू करने की कोशिश करेगी। प्रमुख निर्यातक फोर्ड और फॉक्सवैगन के महीने के दूसरे पखवाड़े में काम शुरू करने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विटारा ब्रेजा की मोल्डिंग नोएडा से

हरियाणा के मानेसर और गुजरात में मारुति सुजुकी के कारखानों में काम पहले शुरू होगा। उसके गुरुग्राम प्लांट में काम बाद में शुरू होगा। 90 फीसदी से ज्यादा वेंडर्स के रेड जोन में होने के कारण सप्लाई और लॉजिस्टिक्स की समस्या से निपटना होगा। विटारा ब्रेजा की मोल्डिंग नोएडा के एक प्लांट से मंगाई जाती है वहीं रबड़ मिक्स पंजाब के मोहाली से मंगाया जाता है। मिक्स का स्टॉक नहीं रखा जाता है, क्योंकि अगर उपयोग नहीं किया जाए तो 20 से 25 दिनों में इसकी क्षमता खत्म हो जाती है। 
 

विज्ञापन

50 फीसदी तक उत्पादन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस प्रसीडेंट नवीन सोनी ने कहा है कि काफी कुछ बाजारों के खुलने पर निर्भर करेगा क्योंकि डीलरशिप खुलने पर ही बिक्री होगी। अधिकतर कंपनियां एक ही शिफ्ट में काम करेंगी। गुजरात में एमजी मोटर के हलोल प्लांट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के नासिक प्लांट में कामकाज शुरू हो गया है। आईएचएस के मार्केट के एसोसिएट डायरेक्टर गौरव वांगल ने कहा है कि भारत में मई में 50 हजार से 70 हजार कारें बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहले हफ्ते में उत्पादन 10 से 20 फीसदी और बाद के दो हफ्तों तक बढ़कर 30 से 50 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed