फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या BS-6 मानक भारत में 80 फीसदी तक कम करेगा प्रदूषण?

Mon, 09 Dec 2019 12:57 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 09 Dec 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Will the Stage 6 Vehicle standard BS6 reduce pollution in India by 80 percent
- फोटो : अमर उजाला

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट का कहना है कि जब केंद्र सरकार अगले वर्ष मार्च में पूरे देश में बीएस-6 ईंधन और इंजन से चलने वाले वाहनों को मंजूरी देने का दावा कर रही है।



ऐसे में दिल्ली पुलिस जेल और कैदियों को लाने ले जाने के लिए बीएस-4 ईंधन और इंजन वाले 97 वाहन क्यों खरीद रही है? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही ये आदेश दे चुका है कि एक अप्रैल 2020 से बीएस4 वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।

वहीं केंद्र सरकार भी तीन वर्ष पहले कह चुकी है कि बीएस5 मानकों से आगे बढ़कर वर्ष 2020 तक बीएस6 मानक लागू कर दिए जाएंगे। ग्रीनपीस एयर विजुअल की रिपोर्ट को मानें तो दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित 30 शहरों में 22 शहर भारत के हैं।

जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की एक सूची जारी की है। इसमें वो शहर शामिल हैं जिनकी आबोहवा प्रदूषित है। 

Will the Stage 6 Vehicle standard BS6 reduce pollution in India by 80 percent
- फोटो : अमर उजाला
भारत के लिए चिंता की बात

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में शामिल 15 शहरों में से 14 भारत के हैं। ऐसे में भारत के लिए यह चिंता की बात है। इसका साफ अर्थ यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार का वाहनों के लिए नया मानक तय करना बेहद फायदेमंद साबित होगा।

देश में बिकने वाली सभी कंपनियों की डीजल कारें बीएस6 (भारत स्टेज 6) मानक की वजह से प्रभावित होंगी। दरअसल बीएस6 मानक लागू होने के बाद इन कारों की कीमत में वृद्धि हो सकती है। वैसे भी डीजल कारें अपने पेट्रोल वर्जन के मुकाबले महंगी होती हैं। 

बीएस6 मानक लागू होने पर इसी के अनुरूप ईंधन भी बिक्री के लिए तैयार होगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने बीएस-6 लागू करने की अधिसूचना वर्ष 2017 में ही लागू कर दी थी। हालांकि वाहन निर्माता कंपनियों ने अधिसूचना के खिलाफ समय सीमा बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील कर दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अब पहले चरण में चारों महानगरों सहित जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी यूपी सहित कुछ शहरों में बीएस-6 मानक लागू किया जाएगा। इसके बाद उत्सर्जन के नए नियम देशभर में लागू किए जाएंगे।

Will the Stage 6 Vehicle standard BS6 reduce pollution in India by 80 percent
automobile sector - फोटो : Social
आखिर क्या होता है बीएस?

साल 2000 में केंद्र सरकार ने यूरोपीय मानकों को भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप अपनाते हुए बीएस यानि भारत स्टेज की शुरूआत की थी। यह वाहनों से होने वाले प्रदूषण के उत्सर्जन का मानक है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आने वाला केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसे तय करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Will the Stage 6 Vehicle standard BS6 reduce pollution in India by 80 percent
- फोटो : Social Media
क्यों खास होगा बीएस6?
  • बीएस6 के लिए नाइट्रोजन से ऑक्साइड को फिल्टर करने के लिए सेलेक्टिव कैटेलिटिक रिडक्शन तकनीक का इस्तेमाल अनिवार्य होगा।
  • बीएस6 के लिए विशेष प्रकार के डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर बनाने की जरूरत होगी। इसके लिए बोनट के अंदर ज्यादा जगह भी चाहिए होगी।
विज्ञापन
Will the Stage 6 Vehicle standard BS6 reduce pollution in India by 80 percent
बीएस-3 और बीएस-4 से क्या नुकसान?
  • बीएस-3 और बीएस-4 वाले वाहनों से निकलने वाला धुआं लोगों की सेहत पर बुरा असर डालता है। इनका धुआं कई बीमारियों को पैदा करता है, जैसे आंखों में जलन, नाक में जलन, सिरदर्द, फेफड़ों की बीमारी और उल्टी का आना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed