फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   why modern scooters lack stepney tyre know the detail here

Scooter: आखिर क्यों स्कूटर से गायब हो गया स्पेयर टायर, जानें क्या हैं इसके कारण

Mon, 30 Sep 2024 12:03 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 12:03 PM IST
सार

आज के मॉर्डन स्कूटर में स्पेयर टायर नहीं मिलता है। पहले के मुकाबले स्कूटर्स काफी एडवांस हो गए हैं, मगर स्पेयर टायर न मिलने के क्या कारण हो सकते हैं। आइए नीचे इस खबर में जानते हैं कि क्या है इसके पीछे की वजह।


 

विज्ञापन
why modern scooters lack stepney tyre know the detail here
Scooter - फोटो : FREEPIK

विस्तार

पुराने जमाने के स्कूटर्स में स्पेयर टायर मिलता था, जिसे स्टेपिनी कहते है। मगर आज के मॉर्डन स्कूटर्स में यह नहीं मिलती है। वाहनों की तकनीक में धीरे-धीरे विकास हो रहा है, ऐसे में समय के साथ-साथ यह फीचर भी गायब हो गया। पुराने दो पहिया वाहनों के मुकाबले आज के टू-व्हीलर में काफी कुछ बदल गया है। ऐसे में आगे जानते हैं कि आखिर अब स्कूटर्स में स्पेयर टायर क्यों नहीं मिलता है। 

विज्ञापन

डिजाइन

सबसे पहले आज के स्कूटर बाजार में आने वाले स्कूटर्स में डिजाइन काफी मायने रखता है। यही वजह है कि स्पेयर टायर रखने के लिए मॉर्डन स्कूटर्स में जगह ही नहीं है। लोगों को अंडर सीट स्टोरेज की जरूरत है, मगर स्पेयर टायर की नहीं। स्पेयर टायर लगाने से स्कूटर का डिजाइन काफी प्रभावित होता है, यही वजह है कि अब स्पेयर टायर का विकल्प नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबलेस टायर

आज के समय में बाजार में मिलने वाले स्कूटर्स में ट्यूबलेस टायर होते हैं। इस वजह से इन टायरों में एयर प्रेशर अधिक समय तक रहता है। साथ ही यह ट्यूबलेस टायर पंक्चर होने के बाद भी कुछ दूरी तक आसानी से चल सकते हैं। इन टायरों को फिक्स करना ज्यादा कठिन नहीं होता है, ऐसे में कुछ लोग खुद ही टायर पंक्चर कर लेते हैं। 

विज्ञापन

अतिरिक्त वजन

स्पेयर टायर का वजन लगभग 5 से 6 किलोग्राम होता है। ऐसे में अगर इसे आजकल के स्कूटर पर लगाया जाए तो इससे स्कूटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। इस वजह से स्कूटर की फ्यूल खपत बढ़ सकती है। मगर आजकल के स्कूटर्स का वजन कम होना चाहिए, ताकि स्कूटर अच्छी माइलेज दे। 

आसान सर्विस

पहले के समय में पंक्चर की दुकान काफी दूर होती थी, मगर अब देशभर में आसानी से टायर रिपेयर और सर्विस शॉप खुल गई हैं। ऐसे में अब आपको खुद कुछ नहीं करना है, सर्विस सेंटर वाले टायर की किसी भी खराबी को ठीक कर देते हैं या फिर परेशानी बड़ी होने पर टायर बदल देते हैं। ऐसे में स्पेयर टायर की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed