फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   why is car not start quickly after rain know easy way to fix

Car Tips: बरसात के बाद जल्दी स्टार्ट नहीं होती कार? तो हो सकती हैं ये तीन परेशानी

Mon, 23 Sep 2024 04:33 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

बरसात का मौसम समाप्ती की ओर हैं, मगर अभी भी आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। बरसात के बाद कई बार कार जल्दी से स्टार्ट नहीं होती है, इसके पीछे आखिर क्या कारण हैं। आइए नीचे जानते हैं इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन
why is car not start quickly after rain know easy way to fix
Car Tips - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश में मानसून लगभग खत्म हो गया है, मगर फिर भी आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में बरसात हो सकती है। बारिश के दौरान सड़क पर गाड़ी चलाना काफी कठिन हो जाता है। कई बार बरसात में भीगने के बाद गाड़ी जल्दी से स्टार्ट ही नहीं होती है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि बरसात हुई है और अब कार शुरू कर रहे हैं तो स्टार्ट ही नहीं हो रही है तो आपको इस खबर को पढ़ना चाहिए। दरअसल, इसके कई कारण हो सकते हैं, चलिए आगे जानते हैं कि क्या है इसकी डिटेल।

विज्ञापन

स्पार्क प्लग में परेशानी

अगर बारिश के बाद कार स्टार्ट नहीं हो रही है तो इसकी आम वजह हो सकती है कि कार के इलेक्ट्रिक पार्ट में कुछ परेशानी आ गई है। कई बार इलेक्ट्रिक सिस्टम में नमी या फिर इग्निशन सिस्टम में पानी चला जाता है तो भी कार का इंजन स्टार्ट नहीं होता है। 
बरसात के बाद कई बार स्पार्क प्लग के वायर में नमी जम जाती है तो कार का इंजन स्टार्ट नहीं होता है। कई बार स्पार्क प्लग सही तरीके से इंजन को स्पार्क नहीं देता है, इस वजह से भी इंजन स्टार्ट नहीं होता है। ऐसे में कार को किसी ढकी हुई जगह पर पार्क करना चाहिए। अगर कोई कवर्ड पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो कार को वाटरप्रूफ कवर से ढककर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी में दिक्कत

बारिश के बाद कई बार कार की बैटरी भी कमजोर हो जाती है, इसलिए कार शुरू नहीं होती है। कई बार बरसात की नमी की वजह से कनेक्शन कमजोर हो जाता है, इसलिए कार को बारिश में ज्यादा दिनों तक खड़ा नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

एयर फिल्टर में पानी

कई मामलों में कार के एयर फिल्टर में पानी चला जाता है, जिससे वो गीला हो जाता है। ऐसे में इंजन को सही से हवा नहीं मिलती है और कार स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में किसी मैकेनिक की सहायता लें और कार के एयर फिल्टर की जांच करवाएं। एयर फिल्टर में पानी जाने पर उसे बदलवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed