फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   why electric car tyre worn out faster than petrol diesel vehicle

Auto Tips: इलेक्ट्रिक कार के टायर क्यों घिस जाते हैं जल्दी? जान लीजिए क्या है कारण

Wed, 31 Jul 2024 05:32 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 05:32 PM IST
सार

देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। मगर ईवी कारों में एक बड़ी परेशानी देखने को मिल रही है। जानिए क्या है वो समस्या, जिस वजह से इलेक्ट्रिक कार के मालिक बेहद परेशान हो गए हैं। जानिए डिटेल।

विज्ञापन
why electric car tyre worn out faster than petrol diesel vehicle
Auto Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

भारत समेत दुनियाभर में लोग पेट्रोल और डीजल से अलग हटकर अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। बीते कुछ सालों के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही कई वाहन कंपनियां और सरकार भी ऐसे वाहनों पर सब्सिडी दे रही हैं, ताकि इलेक्ट्रिक कार की बिक्री को बढ़ाया जा सकें। वहीं, पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक कार की रेंज में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई कंपनियां वाहन की रेंज पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार में आ रही है यह दिक्कत

दूसरी तरफ, इलेक्ट्रिक कार पेट्रोल और डीजल कार के मुकाबले काफी महंगी पड़ती है। सााथ ही इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने की भी परेशानी देखने को मिल रही है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार के टायरों को लेकर भी समस्या आ रही है, जी हां, यह एक हैरानी वाली बात है, मगर यह दिक्कत लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार के टायर जल्दी घिस जाते हैं?

इलेक्ट्रिक कार के टायरों को बहुत ही कम समय में बदलना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या इलेक्ट्रिक कारों में घटिया गुणवत्ता वाले टायर लगाएं जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक कार के टायर पेट्रोल और डीजल कार की तुलना में जल्दी घिस जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर पेट्रोल कार का टायर 40 हजार किलोमीटर चलने के बाद घिसता है तो इलेक्ट्रिक कार का टायर सिर्फ 30 हजार किलोमीटर चलने के बाद ही घिस जाता है। आइए जानते है कि क्या है इसके पीछे की वजह। 

विज्ञापन

क्या हैं टायर जल्दी खराब होने के कारण

अगर आप सोच रहे हैं कि इलेक्ट्रिक कारों में वाहन कंपनियां घटिया गुणवत्ता का टायर लगाती है, जिसकी वजह से टायर बहुत जल्दी घिस जाते हैं या फिर खराब हो जाते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों में अच्छी गुणवत्ता के ही टायर लगाती हैं, मगर इलेक्ट्रिक कार का वजन इतना ज्यादा होता है कि इनके टायर काफी जल्दी घिस जाते हैं। इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा वजन का कारण लिथियम बैटरी होता है, जी हां, बैटरी के साथ कई अन्य उपकरण होते हैं, जिनकी वजह से कार का वजन ज्यादा हो जाता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कारों में मोटर भी लगी होती है, जिसकी वजह से टायर जल्दी घिस जाते हैं। मगर पेट्रोल या फिर डीजल कारों में ऐसा नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed