{"_id":"6536153b26fbae684a03c145","slug":"which-type-of-engine-oil-is-better-to-use-to-run-a-car-and-how-the-life-of-the-engine-increases-know-details-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: किस तरह के इंजन ऑयल से कार चलाना है बेहतर, जानें कैसे बढ़ती है इंजन की उम्र","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: किस तरह के इंजन ऑयल से कार चलाना है बेहतर, जानें कैसे बढ़ती है इंजन की उम्र
Mon, 23 Oct 2023 12:30 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:30 PM IST
सार
अगर आपको अपनी कार लंबे समय तक सही रखनी है। तो किस तरह के इंजन ऑयल का उपयोग करने से इंजन की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में लोग एक बार कार खरीदने के बाद लंबे समय तक उसका उपयोग करते हैं। ऐसे में कार के इंजन की उम्र को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही किस तरह के इंजन ऑयल का उपयोग करना बेहतर होता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है इंजन ऑयल का काम
इंजन ऑयल किसी भी तरह के इंजन को लंबे समय तक चलाने के लिए जरूरी होता है। इंजन ऑयल के कारण इंजन के अंदर के पार्ट्स सही तरीके से काम करते हैं। साथ ही इससे इंजन में कार्बन और गंदगी को भी हटाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
कैसे करें चुनाव
अपनी कार के लिए सबसे बेहतर इंजन ऑयल का चुनाव करना काफी चुनौती भरा होता है। वैसे तो कंपनी की ओर से ही इसकी जानकारी दी जाती है कि किस कार के लिए कौन सा इंजन ऑयल बेहतर होता है। अगर आपको कार बाहर सर्विस करवानी है तो इंजन ऑयल का चुनाव करने से पहले कार की मैनुअल को पढ़ना चाहिए। इसमें कंपनी की ओर से जानकारी दी जाती है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
पेट्रोल इंजन के लिए कौन सा ऑयल
आमतौर पर पेट्रोल और डीजल इंजन के लिए कंपनियां अलग तरह के इंजन ऑयल का चुनाव करती हैं। ज्यादातर पेट्रोल कारों में आरपीएम ज्यादा होती है। इसलिए ऐसी कारों में कंपनियां डब्ल्यू 5 से डब्ल्यू 30 तक की क्षमता के इंजन ऑयल का उपयोग करने की सलाह देती हैं।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
डीजल इंजन के लिए कौन सा ऑयल
डीजल इंजन की क्षमता पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा होती है। साथ ही यह पेट्रोल इंजन के मुकाबले बड़े इंजन होते हैं। जिस कारण इनमें अलग तरह के इंजन ऑयल की जरूरत होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक डीजल इंजन वाली कारों में डब्ल्यू 15 से डब्ल्यू 40 के इंजन ऑयल का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
समय पर सर्विस है जरूरी
इंजन की उम्र को बढ़ाने के लिए समय पर इंजन की सर्विस भी जरूरी होती है। इंजन ऑयल एक निश्चित किलोमीटर तक ही सुरक्षा देते हैं। ऐसे में यह जरूरी होता है कि इंजन ऑयल की क्षमता खत्म होने से पहले ही कार की सर्विस करवाई जाए। जिससे इंजन के अंदरूनी पार्ट्स सुरक्षित रह पाएं।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल