{"_id":"64e57f5cbcb546c5bf008b1c","slug":"which-sub-four-meter-suv-has-the-highest-ground-clearance-know-details-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Ground Clearance: सब चार मीटर की किन पांच एसयूवी में मिलती है सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
High Ground Clearance: सब चार मीटर की किन पांच एसयूवी में मिलती है सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, जानें डिटेल
Wed, 23 Aug 2023 09:34 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:34 AM IST
सार
सब चार मीटर वाली कुछ एसयूवी में कंपनियों की ओर से सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस दिया जाता है। ऐसी पांच एसयूवी कौन सी हैं और इनकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में ऑफ रोडिंग, खराब सड़कों पर भी काफी वाहनों को चलाया जाता है। ऐसे में ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली एसयूवी की जरूरत होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सब चार मीटर में ऐसी कौन सी पांच एसयूवी हैं, जिनको सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ऑफर किया जाता है।
विज्ञापन
टाटा नेक्सन
सब चार मीटर एसयूवी सेगमेंट में टाटा की नेक्सन एसयूवी सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। इस एसयूवी में 209 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इस एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत की शुरुआत आठ लाख रुपये से हो जाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
किआ सोनेट
किआ की ओर से भी इस सेगमेंट में सोनेट को ऑफर किया जाता है। सब चार मीटर कैटेगरी में यह दूसरी सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली एसयूवी है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 205 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
निसान मैग्नाइट
निसान की ओर से भी इस सेगमेंट में मैग्नाइट को ऑफर किया जाता है। यह फिलहाल कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली इकलौती एसयूवी है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी किआ सोनेट की तरह ही 205 एमएम का है। इसकी कीमत की शुरुआत छह लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
रेनो काइगर
रेनो की ओर से काइगर को सब चार मीटर सेगमेंट की एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से 205 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस दी जाती है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.50 लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से सब चार मीटर एसयूवी कैटेगरी में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है। इसके साथ ही इस एसयूवी में 200 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस दी जाती है। इसकी कीमत की शुरूआत 8.29 लाख रुपये से होती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा