फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what to do when car breaks down on road trip car breakdown safety tips

Car Breakdown: बीच सड़क पर खराब हो जाए कार तो घबराएं नहीं, यह जरूरी बातें आएंगी काम

Thu, 11 Apr 2024 04:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

अगर आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं और अचानक आपकी कार खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति का सामना करने पर कोई भी घबराने लगेगा। लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है। जानें ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
what to do when car breaks down on road trip car breakdown safety tips
Car Breakdown - फोटो : iStock

विस्तार

सोचिए आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं और सफर का लुत्फ उठा रहे हैं। अचानक, आपकी कार खराब हो जाती है और बीच रास्ते में ही रुक जाती है। ऐसी स्थिति का सामना करने पर कोई भी घबराने लगेगा। लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं। ताकि गाड़ी खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए आपके पास जरूरी जानकारी हो।
विज्ञापन

इमरजेंसी लाइट चालू करें
अगर बीच सड़क पर गाड़ी खराब हो जाती है। तो ऐसी स्थिति में, सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम वाहन के अंदर हैजार्ड लाइट्स (इमरजेंसी लाइट्स) चालू करना है। इससे दूसरे ड्राइवरों को सतर्क हो जाएगा कि आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं। किसी भी तरह की सहायता मिलने तक इन लाइटों को चालू रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी को सड़क से हटाएं
अगला काम यह है कि आप अपनी गाड़ी की रफ्तार कम करें और उसे सड़क के किनारे सुरक्षित रूप से खड़ी करें। गाड़ी खराब होने पर उसे सड़क पर छोड़ना खतरनाक है। ट्रैफिक से हटकर एक जगह चुनें। यह सुनिश्चित करें कि आपकी गाड़ी को खड़ा करने की जगह सुरक्षित है ताकि कोई और समस्या खड़ी ना हो जाए।
विज्ञापन

पार्किंग ब्रेक लगाएं
ऐसी परिस्थितियों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इमरजेंसी या पार्किंग ब्रेक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कार किसी पहाड़ी या ढलान पर खराब हो जाती है। तो इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल न करने से यह लुढ़कर ट्रैफिक में जा सकती है। जिससे कोई खतरनाक दुर्घटना हो सकती है।

गाड़ी के अंदर ही रहें
अगर आपकी कार किसी सुनसान इलाके में खराब हो जाती है, तो सड़क पर खड़े होने से ज्यादा सुरक्षित है कि आप गाड़ी के अंदर ही रहें। लेकिन, अगर आपको जांच करने या कुछ ठीक करने के लिए बाहर निकलना ही पड़े। तो पहले किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं और देखें कि आपके आसपास की सड़क खाली है या नहीं।

मदद लें
इस परिस्थिति में एक और महत्वपूर्ण कदम मदद मांगना है। आपकी कार के बंद होने के बाद, बोनट को ऊपर उठाएं ताकि अन्य ड्राइवर देख सकें और वहां से गुजरते समय सतर्क रहें। आप अपनी गाड़ी के पीछे फ्लेयर्स या रिफ्लेक्टिव ट्रायंगल्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ताकि अन्य लोगों को पता चल सके कि गाड़ी खराब हो गई है। ट्रैफिक पुलिस को सूचित करना और मदद लेना एक अच्छा विचार है। यदि आप उनसे संपर्क नहीं कर सकते हैं, तो सड़क के किनारे सहायता के लिए आपातकालीन नंबरों या अपनी बीमा कंपनी को कॉल करें। अब, ऐसे एप भी मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल करके आप टो ट्रक, मैकेनिक या रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed