फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what is the difference between alloy and steel wheels know detail

Auto Tips: अलॉय या फिर स्टील व्हील? आज जान लीजिए दोनों में से किसे चुनना बेहतर विकल्प

Tue, 30 Jul 2024 12:31 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 12:31 PM IST
सार

आजकल बाजार में आने वाली कारों में अधिकतर अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल होता है। मगर क्या बारिश के दौरान स्टील व्हील अलॉय व्हील्स से बेहतर होते हैं। आगे इस खबर में जानिए क्या है दोनों में बड़ा अंतर।  

विज्ञापन
what is the difference between alloy and steel wheels know detail
Auto Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश के कार बाजार में मुख्य तौर पर दो ही तरह के टायरों का इस्तेमाल होता है। इस समय अधिकतर राज्यों में मानसून का दौर जारी है, ऐसे में अलॉय और स्टील व्हील्स में से कौन से व्हील्स ज्यादा लाभकारी साबित होंगे। कार से सुरक्षित सफर के लिए टायरों की स्थिति का सही होना बेहद जरूरी है। इस वजह से आपको सही टायरों की पहचान करना आवश्यक है। इस खबर में जानिए आपकी कार के लिए कौन से टायर बेहतर रहेंगे। 

विज्ञापन

अलॉय और स्टील व्हील्स में फर्क

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर कार निर्माता अपनी कारों के शुरूआती मॉडलों में स्टील व्हील का इस्तेतमाल करती है। वहीं, टॉप मॉडलों में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे एक वजह अलॉय व्हील्स का महंगा होना भी है। आजकल आने वाली कारों में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल होता है, 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलॉय व्हील्स के बारे में जानिए

कार में अलॉय व्हील्स की वजह से गाड़ी का लुक काफी बेहतर हो जाता है। अलॉय व्हील्स का वजन काफी कम होता है, ऐसे में कार का कुल वजन भी कम होत जाता है। इसके साथ ही गाड़ी फ्यूल की खपत भी कम करती है, इसके पीछे का कारण है कि कार का वजन कम हो जाता है, ऐसे में कार चलाने के लिए इंजन को कम मेहनत करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, अलॉय व्हील्स वाली कारों में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाता है, इस वजह से ऐसी गाड़ियों के हादसे भी काफी कम होते हैं। अलॉय व्हील्स के साथ आने वाली गाड़ियों में इंजन से निकलने वाली हीट को वहन करने की क्षमता ज्यादा होती है। बारिश के दौरान इन टायरों के फिसलने की संभावना ज्यादा होती है। 

विज्ञापन

स्टील व्हील्स की खास जानकारी

वहीं,स्टील व्हील्स काफी कठोर होते हैं। हालांकि, स्टील व्हील्स का वजन काफी ज्यादा होता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इस तरह के व्हील का इस्तेमाल काफी समय से हो रहा है, ऐसे में इन्हें पारंपरिक व्हील भी कहते हैं। इनके लुक की बात करें तो यह देखने में काफी साधारण होते हैं। इनकी कीमत का बात करें तो यह काफी महंगे भी होते हैं, मगर इनकी लाइफ अच्छी होती है, ऐसे में यह कठिन रास्तों पर भी आसानी से सफर पूरा कर लेते हैं। इन व्हील्स को बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं होती है। स्टील व्हील्स बारिश के दौरान बेहतर ढंग से पकड़ बना पाते हैं, इसके पीछे इनकी मजबूती एक बड़ी वजह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed