{"_id":"6338173da60eb723147a1f10","slug":"what-is-puc-certificate-how-and-where-to-get-it-complete-information-are-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:21 PM IST
सार
वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पीयूसी सर्टिफिकेट को अनिवार्य किया है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अपने वाहन के लिए इसे कैसे और कहां से लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
पीयूसी क्या है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। हर साल ठंड की शुरूआत से पहले दिल्ली एनसीआर जैसे कई बड़े शहरों में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है। बढ़ता प्रदूषण सभी के लिए समस्या बन जाता है। कार, बाइक और स्कूटर जैसे वाहनों से भी प्रदूषण काफी ज्यादा होता है। वाहन चलाने वाले कई लोगों को इस बात की भी जानकारी नहीं होती कि इस सर्टिफिकेट को कहां से लिया जाए। अगर आपको भी इसकी जानकारी नहीं है तो इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे ये सर्टिफिकेट आपकी कार के लिए जरूरी है और इसे कहां से बनवाया जा सकता है।
क्या होता है PUC
2 of 6
पीयूसी क्या होता है
- फोटो : सोशल मीडिया
हवा के प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सभी तरह के वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। इस सर्टिफिकेट को तब जारी किया जाता है जब कोई वाहन सरकार की ओर से तय किए मानकों से ज्यादा प्रदूषण ना करे। पीयूसी का पूरा नाम पल्यूशन अंडर कंट्रोल है लेकिन आमतौर पर लोग इसे पीयूसी के नाम से ज्यादा जानते हैं।
कौन करता है जारी
3 of 6
पीयूसी कहां मिलता है
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के हर छोटे-बड़े शहरों में सभी जगहों पर पेट्रोल पंप होते हैं। इन पेट्रोल पंप पर ही प्रदूषण जांच केंद्र होता है। जिस राज्य में ये केंद्र होता है उसे वहीं के स्थानीय ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से पीयूसी देने के लिए अधिकृत किया जाता है।
सड़क पर चलने वाले सभी तरह के वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से चलने वाली निजी कार, स्कूटर, बाइक हों या फिर कमर्शियल कार, बस, ट्रक, बाइक, तिपहिया वाहन सभी के लिए पीयूसी जरूरी है।
प्रदूषण जांच केंद्र पर एक कम्प्यूटर से जुड़ा एक गैस एनालाइजर होता है। इसी के साथ एक कैमरा और प्रिंटर भी होता है। गैस एनालाइजर को वाहन स्टार्ट करने के बाद साइलेंसर में लगाया जाता है और वाहन से निकलने वाली गैस के आंकड़े कम्प्यूटर में दर्ज हो जाते हैं। एक बार आंकड़े दर्ज होने के बाद अगर तय दायरे में वाहन से प्रदूषण हो रहा है तो पीयूसी सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के वाहनों के लिए प्रदूषण का दायरा अलग-अलग होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।