Auto Tips: मैनुअल से कितना अलग है आईएमटी गियरबॉक्स, जानें क्या हैं इसकी खासियत
अगर आप आईएमटी गियरबॉक्स के बारे में नहीं जानते हैं तो इस खबर में पढ़ें यह गियरबॉक्स मैनुअल ट्रांसमिशन से कितना अलग है। साथ ही इस गियरबॉक्स में क्या-क्या खूबियां मिलती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कार बाजार में मुख्य तौर पर दो तरह की कारे मिलती है, एक मैनुअल और दूसरी ऑटोमैटिक। हालांकि, तकनीक में लगातार विकास के चलते अब कई और शानदार विकल्प भी मौजूद हैं। अगर आपके पास कार हैं तो आप गियरबॉक्स के बारे में जानते ही होंगे। मगर काफी लोगों को एएमटी, आईएमटी और ऑटोमैटिक के बीच दुविधा रहती है। ऐसे में इस खबर में जानिए कार में आईएमटी गियरबॉक्स मैनुअल गियरबॉक्स से कितना अलग होता है। साथ ही इसका क्या फायदा होता है।
क्या है आईएमटी गियरबॉक्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईएमटी का मतलब होता है इंटेलीजेंस मैनुअल ट्रांसमिशन। इस ट्रांसमिशन में इंटेलीजेंस से मतलब है कि इसमें बेहतर सुविधा मिलती है। यही वजह है कि आईएमटी गियरबॉक्स के साथ आने वाली कार में बेहतर माइलेज मिलती है। हालांकि, भारत में अभी भी यह गियरबॉक्स शुरुआती स्तर के साथ आगे बढ़ रहा है। इस गियरबॉक्स को पूरी तरह से तैयार होने में अभी वक्त लग सकता है। मगर फिर भी ये गियरबॉक्स कई कारों में देखने को मिलता है। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आईएमटी गियरबॉक्स के साथ आने वाली कार को चुन सकते हैं। आने वाले कुछ सालों में यह गियरबॉक्स कार बाजार में अपना दमखम दिखा सकता है।
आईएमटी गियरबॉक्स कैसे करता है काम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईएमटी गियरबॉक्स में क्लच को दबाने की जरूरत नहीं होती है। यह गियरबॉक्स सेंसर की मदद से काम करता है। जब ड्राइवर थ्राटल पेडल से दबाव कम करता है तो इस गियरबॉक्स के सेंसर कार के इंजन को खुद ही न्यूट्रल में डाल देते है। इस गियरबॉक्स में एक्चुएटर का इस्तेमाल करके क्लच को दबाया जाता है। इसके बाद जब वाहन चालक गियर बदलता है तो एक्चुएटर एक बार फिर से क्लच जोड़ता है ऐसे में एक बार फिर से इंजन शुरू होता है।
आईएमटी गियरबॉक्स की खूबियां
अगर कार में आईएमटी गियरबॉक्स दिया गया है तो इसका बड़ा फायदा यह होता है कि इसकी मदद से ड्राइवर को कार चलाने में ज्यादा थकान नहीं होती है। इसके साथ ही अगर कार किसी ट्रैफिक वाले रास्ते पर है तो भी इस गियरबॉक्स का फायदा होता है। आईएमटी गियरबॉक्स वाली कारों में ड्राइवर को बार-बार क्लच नहीं दबाना पड़ता है। इस वजह से ड्राइवर बेहतर ध्यान के साथ वाहन चला पाता है। इसके अलावा आईएमटी गियरबॉक्स को ऑटोमैटिक के मुकाबले आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही ऑटोमैटिक के मुकाबले इसमें कम खर्चा आता है। वहीं, ड्राइवर भी बेहतर नियंत्रण के साथ इस गियर वाली कारों को चला पाते हैं।