फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what is car engine idling know how it is beneficial for car engine in long run

Car Care: 1 मिनट बचाने के चक्कर में कार के साथ न करें ये खिलवाड़, सुबह कार चलाने से पहले जरूर करें ये काम

Tue, 29 Apr 2025 06:36 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 06:36 PM IST
सार

अगर आप अपनी कार को सुबह स्टार्ट करते समय केवल 1 मिनट के लिए आइडलिंग मोड पर रखें तो इससे कार के इंजन की लाइफ डबल हो जाएगी और इंजन में आने वाली गड़बड़ियों में होने वाले खर्च से भी बचा जा सकेगा।

विज्ञापन
what is car engine idling know how it is beneficial for car engine in long run
Car Maintenance Tips - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

सुबह-सुबह ऑफिस या काम पर जाने की जल्दी हर किसी को होती है। ऊपर से ट्रैफिक का टेंशन और टाइम पर पहुंचने की दौड़ में हम अक्सर अपनी कार के साथ एक ऐसा काम करना भूल जाते हैं, जो उसकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि कार तो अभी नई ही है, फिर भी बार-बार सर्विसिंग की जरूरत क्यों पड़ रही है या इंजन में आवाजें क्यों आने लगी हैं। दरअसल, इसका जवाब छिपा है कार स्टार्ट करते ही की जाने वाली एक छोटी सी आदत में। 
विज्ञापन


अगर आप अपनी कार को सुबह स्टार्ट करते समय केवल 1 मिनट के लिए आइडलिंग मोड पर रखें तो इससे कार के इंजन की लाइफ डबल हो जाएगी और इंजन में आने वाली गड़बड़ियों में होने वाले खर्च से भी बचा जा सकेगा। अब आप सोचेंगे, आखिर ये आइडलिंग होती क्या है और इससे फायदा क्या? तो चलिए आपको बताते हैं...
विज्ञापन

what is car engine idling know how it is beneficial for car engine in long run
आइडलिंग क्यों जरूरी? - फोटो : Freepik
कार के लिए आइडलिंग क्यों है जरूरी?
जब आपकी कार पूरी रात पार्किंग में खड़ी रहती है, तो उसके इंजन में मौजूद ऑयल नीचे बैठ जाता है। जैसे ही आप सुबह चाबी घुमाते हैं और स्टार्ट करके गाड़ी दौड़ा देते हैं, वैसे ही बिना पूरे लुब्रिकेशन के इंजन पर लोड पड़ता है। ये बिलकुल वैसा है जैसे आप बिना स्ट्रेचिंग किए रनिंग ट्रैक पर दौड़ जाएं। ऐसे में आपको चोट लगने की पूरी संभावना होती है।

अब अगर आप कार को स्टार्ट करके सिर्फ 45 सेकेंड से 1 मिनट तक बिना गियर डाले उसे ऐसे ही चालू छोड़ दें, तो इंजन ऑयल हर जरूरी हिस्से तक पहुंच जाता है। इससे कार का इंजन स्मूद काम करता है, अंदरूनी घर्षण कम होता है और इंजन की उम्र भी दोगुनी हो सकती है।

what is car engine idling know how it is beneficial for car engine in long run
RPM मीटर देगा सही समय का इशारा - फोटो : FREEPIK
RPM मीटर देगा सही समय का इशारा
अगर आप ये सोच रहे हैं कि कब तक आइडलिंग करनी है, तो इसका जवाब भी आपकी कार खुद देती है। जब आप कार स्टार्ट करते हैं, तो RPM मीटर की सुई आमतौर पर 1000 के ऊपर होती है। लेकिन कुछ सेकेंड बाद जब ये धीरे-धीरे नीचे आकर 700 से 800 के बीच आ जाए, तो समझ लीजिए कि अब इंजन पूरी तरह लुब्रिकेट हो चुका है और गाड़ी चलने के लिए तैयार है।

लंबे समय से खड़ी कार पर भी आजमाएं ये ट्रिक
अगर आपकी कार कई दिनों से पार्किंग में खड़ी है और अब आप उसे बाहर निकालने जा रहे हैं, तो ये नियम और भी जरूरी हो जाता है। लंबे समय तक बंद इंजन में लुब्रिकेशन की कमी ज्यादा हो जाती है और सीधा ड्राइविंग से अंदर के पार्ट्स को नुकसान हो सकता है।

तो अगली बार जब आप कार स्टार्ट करें, तो जरा ठहरिए... सांस लीजिए... और अपनी कार को भी सांस लेने दीजिए। सिर्फ 1 मिनट की ये आदत आपके इंजन को लंबे वक्त तक जवां बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed